Breaking News

मेट्रो-DTC बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा, केजरीवाल आज करेंगे घोषणा

नई दिल्ली। हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। यही वजह है कि दिल्ली में अगले साल (2020) की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप सरकार बड़ी घोषणा करने जा रही है। दिल्ली की आप सरकार महिलाओं को मेट्रो और DTC बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा देने जा रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी सोमवार को दोपहर 12:30 बजे इसकी घौषणा करेंगे।

जम्मू-कश्मीर: राजनाथ सिंह के सियाचिन दौरे से पहले कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर

 

DTC
दिल्ली में कुल मतदाता 1,36,95,291
महिला पुरुष थर्ड जेंडर
62,35,814 76,61,680 647
DTC

अमित शाह ने शहादत को किया नमन, कहा- 'जवानों की वीरता से ही हमारा भारत सुरक्षित'

अब मेट्रो और DTC बसों में महिलाओं फ्री यात्रा

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार अब मेट्रो और DTC बसों में महिलाओं फ्री यात्रा की सुविधा देगी। हालांकि इसके पीछे सरकार की मंशा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार महिलाओं को निशुल्क यात्रा में होने वाले DMRC के नुकसान की भरपाई भी करेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बसों और मेट्रो में यात्रा करने वाली कुल महिला यात्रियों की संख्या 33 प्रतिशत होती है। सरकार की घोषणा के बाद महिलाओं को मिलने वाली इस सुविधा से मेट्रो पर करीब 1000 करोड़ हर साल खर्च आएगा जबकि इससे सरकार पर 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

गृह मंत्रालय संभालते ही काम में जुटे अमित शाह, अब पाक और आतंक का होगा पक्‍का इलाज!

 

DTC
दिल्ली निर्वाचन
लोकसभा सीट विधानसभा सीट नगर निगम सीट
7 70 272
DTC

गृह मंत्रालय संभालते ही काम में जुटे अमित शाह, अब पाक और आतंक का होगा पक्‍का इलाज!

-दिल्ली में DTC बसों की स्थिति-

  • कुल DTC 4,020 बस
  • 400 बस औसतन रोजना खराब
  • 1,612 कलस्टर बसें संचालित

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन

इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने से पहले सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)से सुझाव मांगा है। डीएमआरसी के अफसरों से महिला यात्रियों को फ्री में यात्रा कराने की प्रक्रिया के बारे में पूछा गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में आप ने दिल्ली समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था। आप ने 40 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में आप को केवल एक ही सीट मिल पाई है।

बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल में 8 नए चेहरे शामिल, भाजपा से एक भी नहीं

DTC
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सीटें
लोकसभा विधानसभा नगर निगम
0 66 48


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments