महाराष्ट्र: CM फडणवीस के घर को BMC ने किया डिफॉल्टर घोषित, लिस्ट में 18 मंत्री भी शामिल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव ( Maharashtra assembly election 2019 ) से ऐन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( CM Devendra Fadnavis ) सरकार को बड़ा झटका लगा है। यहां बॉम्बे नगरपालिका (BMC) ने CM फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ ( Varsha ) को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार बॉम्बे नगरपालिका ( Brihanmumbai Municipal Corporation ) में फडणवीस के घर का 7,44,981 रुपए का पानी का बिल बकाया है।
Maharashtra CM Devendra Fadnavis's 'Varsha' bungalow has been declared a defaulter by Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) , as Rs 7,44,981 water bill is pending; Names of 18 Maharashtra ministers also in the list of defaulters. pic.twitter.com/qLm0LWlnuE
— ANI (@ANI) June 24, 2019
आरटीआई रिपोर्ट हुआ खुलासा
समय से बिल चुकना न करने के लिए BMC ने कार्रवाई करते हुए उनके घर को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। BMC ने मुख्यमंत्री फडणवीस ( CM Devendra Fadnavis ) के साथ महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra government ) के 18 मंत्रियों को भी डिफॉल्टर घोषित किया है। दरअसल, इस मामले का खुलासा आरटीआई ( RTI ) के माध्यम से हुआ है। आरटीआई रिपोर्ट से पता चला है कि महाराष्ट्र ( maharashtra ) में मंत्रियों के सरकारी आवासों पर ही BMC का लगभग 8 करोड़ रुपए का बिल बकाया है।

आवासों पर BMC के बिल बकाया
यहां तक कि RTI रिपोर्ट में उन मंत्रियों के नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनके आवासों पर BMC के बिल बकाया हैं। चौंकाने वाली बात यह कि RTI की रिपोर्ट में सबसे पहला नाम राज्य के राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( CM Devendra Fadnavis ) का ही है। जबकि उनके अलावा रिपोर्ट में पंकजा मुंडे, सुधीर मुनगंटीवार, एकनाथ शिंदे, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं के नाम भी शामिल है।

विधानसभा चुनाव ( Maharashtra assembly election 2019 ) से पहले ही लगा झटका!
आपकेा बता दें कि महाराष्ट्र में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव ( maharashtra assembly election 2019 ) होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) राज्य में यह चुनाव देवेंद्र फडणवीस ( CM Devendra Fadnavis ) की अगुवाई में ही लड़ने वाली है। यही नहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते CM फडनवीस जल्द ही राज्य में एक रथ यात्रा निकालने वाले हैं।

महाराष्ट्र भाजपा को बड़ा झटका
इस रथ यात्रा के माध्यम से फडणवीस ( CM Devendra Fadnavis ) राज्य की सभी विधानसभाओं का दौरा करेंगे। लेकिन चुनाव से ऐन पहले हुए RTI के इस खुलासे ने महाराष्ट्र भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments