जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकी कुलगम निवासी शायर अहम भट और शोपियां निवासी शाकिर अहमद वगाय थे। दोनों आतंकी अंसार गजवा तुल हिंद से ताल्लुक रखते थे। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश में जुटी थी।
तेलंगाना: असदुद्दीन ओवैसी ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर ठोका दावा, स्पीकर से करेंगे मुलाकात
#UPDATE: Two terrorists have been neutralised in the exchange of fire between terrorists and security forces in Awneera area of Shopian district. Search operation is underway. More details awaited. https://t.co/HW95zcdqRW
— ANI (@ANI) June 11, 2019
केरल में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में जारी रहेगा गर्मी का कहर
सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पुलिस के अनुसार शोपियां में 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक संयुक्त अभियान के अंतर्गत पूरे इलाके की नाकाबंदी कर आतंकियों को घेर लिया गया। तभी उन्होंने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया था। यहां नौगाम के शाहबाद में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया था।
राम माधव का बयान- चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नहीं लिया सेना का सहारा

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं | ||
क्रमांक | वर्ष | आतंकी घटनाएं |
1 | 2015 | 208 |
2 | 2016 | 322 |
3 | 2017 | 342 |
4 | 2018 | 614 |

मुठभेड़ में आतंकी ढेर | ||
क्रमांक | वर्ष | आतंकी ढेर |
1 | 2015 | 108 |
2 | 2016 | 150 |
3 | 2017 | 213 |
4 | 2018 | 257 |
5 | 2019 | 31 मई तक 100 आतंकवादी |
कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, जैश का खूंखार आतंकी ढेर
1,170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
वहीं, पाकिस्तान की ओर से 6 जून तक सीमा पर 1,170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जबकि 2018 में 1,629 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments