Petrol-Diesel price: पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, डीजल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा जारी है। वहीं डीजल के दाम में एक की राहत के बाद मंगलवार को फिर से इजाफा कर दिया गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति का लीटर का इजाफा किया गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद आज आपको कितने रुपए चुकाने होंगे...
यह भी पढ़ेंः- सरकार को गैर-जीएसटी राजस्व 2022-23 में भारी इजाफा होने का अनुमान
पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.86, 73.92, 77.47 और 74.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में 23 मई से अब तक करीब 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ेंः- अब सरकारी नहीं रह सकेगी एअर इंडिया, 95 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी
आज के पेट्रोल के दाम
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | इजाफा (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 71.86 | 9 |
| कोलकाता | 73.92 | 9 |
| मुंबई | 77.47 | 9 |
| चेन्नई | 74.59 | 9 |
डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानी मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.69, 68.45, 69.88 और 70.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 27 मई को छोड़ दिया जाए तो 23 मई से डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से डीजल के दाम 23 मई से अब तक करीब 50 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः- इस दिग्गज निवेशक व खरबपति के साथ लंच करने का शानदार मौका, कम से कम खर्च करने होंगे 17.5 लाख रुपए
आज के डीजल के दाम
| महानगर | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | इजाफा (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 66.69 | 5 |
| कोलकाता | 68.45 | 5 |
| मुंबई | 69.88 | 5 |
| चेन्नई | 70.50 | 5 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments