PatrikaNews@9AM: जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि आज, जानें इस घंटे की 10 बड़ी खबरें
1- पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू जी को दी श्रद्धांजलि
हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं- पीएम मोदी
27 मई 1964 को हुआ था पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन
2- राहुल की मदद के लिए बनाई जाएगी कांग्रेस वर्किंग प्रेजिडेंट की पोस्ट
1983 में दक्षिण में कांग्रेस की हार के बाद इंदिरा गांधी ने भी उठाया था यह कदम
CWC ने राहुल को पार्टी के नेतृत्व में पर्याप्त बदलाव करने की आजादी भी दी
माना जा रहा है कि यह पद गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को जा सकता है
3- राजस्थान के उदयपुर के एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान
राम का काम करना है और राम का काम होकर रहेगा- मोहन भागवत
'अपना काम खुद करेंगे तो ठीक होता है, सौंप देते हैं तो किसी को निगरानी करनी होती है'
मोहन भागवत का राम का काम करने वाला बयान राम मंदिर निर्माण की ओर इशारा
4- लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद गद्दारों की तलाश में जुटीं ममता बनर्जी
बीजेपी ने 129 विधानसभा में हासिल की जीत, 60 सीटों पर 4 हजार वोटों से हारी
टीएमसी के मुताबिक, नॉर्थ और पश्चिम में 192 विधानसभा क्षेत्र 'अशांत जोन' हैं
टीएमसी के मुताबिक, जंगलमहल, नॉर्थ बंगाल में उसे 'गरीब लोगों के वोट' नहीं मिले
5- अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का जापान दौरा
डॉनल्ड ट्रंप के चार दिवसीय जापान दौरे का तीसरा दिन
जापान के सम्राट नारुहितो से मुलाकात करने वाले पहले विदेशी नेता बने ट्रंप
दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप पुराने सहयोगी जापान के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे
6- नरेश गोयल को देश छोड़ने से रोकने की कोशिश लगभग एक महीना पहले शुरू हुई
गोयल की विदेश यात्रा पर महीने भर से थी कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री की नजर
इसी वजह से उनके लिए लुक आउट सर्कुलर नोटर जारी किया गया था
शनिवार को परिवार समेत विदेश भागने की कोशिश में थे नरेश गोयल
7- ब्राजील की जेल में आपस में भिड़े कैदी
अमेजन जेल में लड़ाई में 8 कैदियों की मौत
कई कैदी हुए गंभीर रुप से घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
8- नेपाल में धमाके में 4 लोगों की मौत
धमाके में 7 लोग हुए घायल, इलाज जारी
घटनास्थल से जुड़े हुए इलाकों में घेराबंदी बढ़ाई
भारी मात्रा में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई
9- स्विस बैंकों में काला धन रखने वालों पर कसा शिकंजा
कालाधन रखने के मामले में 11 भारतीयों को नोटिस
स्विटजरलैंड ने पिछले सप्ताह ही करीब एक दर्जन भारतीयों को इस संबंध में नोटिस थमाया
स्विस बैंकों ने खाताधारकों का पूरा नाम न बताकर सिर्फ नाम के शुरुआती अक्षर बताए हैं
10- वर्ल्ड कप में खलेगी ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी की कमी- अजहरुद्दीन
'पंत हालात की फिक्र किए बिना अपने गेम पर ध्यान देते हैं और रन बनाना जारी रखते हैं'
टीम के पास अच्छे ओपनर हैं जो विराट कोहली की काफी मदद करते हैं- अजहरुद्दीन
अजहरुद्दीन ने टीम में जसप्रीत बुमराह को बेस्ट बॉलर बताया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments