Breaking News

वर्ल्ड कप के आगाज से पहले सभी टीमों को सताने लगा बारिश का डर, दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच रद्द

ब्रिस्टल। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से हो रहा है। फिलाहल सभी टीमें प्रैक्टिस मैच खेल रही हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले एक चीज ने सभी टीमों को डरा दिया है और वो इंग्लैंड का मौसम। जी हां, रविवार को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया प्रैक्टिस मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद सभी टीमों को ये डर सताने लगा है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का साया विश्व कप पर पड़ सकता है।

दो बार बारिश ने मैच में डाला खलल

ब्रिस्टल में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर में बारिश ने मैच को प्रभावित किया, जिस वक्त बारिश की वजह से खेल रोका गया, उस समय अफ्रीकी टीम बिना किसी नुकसान के 95 रन बना चुकी थी। क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला क्रीज पर थे। बाद में मैच को 31-31 ओवरों का कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी बारिश ने बाधा डाली और मैच को रद्द करना पड़ा।

 

Rain in Stadium

वर्ल्ड कप के मैचों में बारिश से होगी काफी दिक्कत

अब बाकि टीमों को इस बात का डर सता रहा है कि बारिश की वजह से अगर ऐसे ही मैच प्रभावित होते रहेंगे तो इसका उसर पॉइंट टेबल में टीमों के स्थान पर भी पड़ेगा। इंग्लैंड में मौसम एक बड़ी समस्या है, जो किसी भी टूर्नामेंट के दौरान देखने को मिलती है। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी बारिश ने खूब खलल डाला था। ज्यादातर मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुए थे।

बता दें कि वेस्टइंडीज को अपने पहले अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में अपना पहला मैच 30 मई को मेजबान इंग्लैंड के साथ खेलना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments