PATRIKA NEWS WRAP: एक क्लिक में जानिए दिनभर की 8 बड़ी ख़बरें
1.वीवीपैट मिलान की याचिका पर विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका
- 100 फीसदी वीवीपैट मिलान की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
- याचिकार्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा- बार-बार इस तरह की दलील को हम नहीं सुनेंगे
- हम उन लोगों के रास्ते में नहीं आ सकते हैं जो अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं
2.लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले गरमाया EVM में गड़बड़ी का मुद्दा
- देश के कोने-कोने से विपक्ष ने उठाई EVM बदलने की बात
- EVM पर अब कांग्रेस, AAP और महबूबा मुफ्ती ने भी उठाए सवाल
- तेज प्रताप यादव ने ग्राफिक्स ट्वीट कर बताया कैसे होती है EVM के साथ गड़बड़ी
3. NDA ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों की बुलाई बैठक
- बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हुए शामिल
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी का किया स्वागत
- निर्मला सीतारमण, मेनका गांधी और वीके सिंह समेत कई नेता बीजेपी कार्यालय पहुंचे
4.NDA के पूर्व सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा बयान
- 'लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर बहेगा खून'
- 'महागठबंधन को नीचा दिखाने के लिए एक्जिट पोल का सहारा लिया जा रहा है'
- 'नतीजों दिन हमारे समर्थक और जनता तैयार रहे क्योंकि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं'
5.जश्न की तैयारी में जुटी भाजपा
- बीजेपी मुख्यालय को सजाने का काम शुरू
- 23 मई को बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं पार्टी नेता
- कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा
6. मुकेश अंबानी का नया कारनामा
- देश की सबसे मुनाफे वाली कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्री
- सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्री ने पछाड़ा
- रेवेन्यू के मामले में मारी बाजी, 6.23 लाख करोड़ का आंकड़ा पार
7. BCCI का चुनाव 22 अक्टूबर को
- SC की ओर से नियुक्त सीओए विनोद राय ने की घोषणा
- BCCI में भ्रष्टाचार के बाद कार्यप्रणाली में सुधार के लिए SC ने सीओए का किया था गठन
- विनोद राय सीओए कमेटी के अध्यक्ष
8. विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर से विवादित मीम डिलीट कर मांगी माफी
- ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा विवादित मीम किया था शेयर
- विवाद बढ़ने के बाद विवेक ओबेरॉय को ट्वीट करना पड़ा डिलीट
- मीम को लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से था जोड़ा विवेक ने
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments