Breaking News

महागठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा की धमकी, EVM से छेड़छाड़ हुई तो सड़कों पर बहेगा खून

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने से पहले महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी दी है। पटना में चुनाव नतीजों को लेकर महागठबंधन नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर चुनाव नतीजों में कोई गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा, लोग हिंसा पर उतर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर लोग हथियार भी उठा लेंगे। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आयोजित महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि मतदान केंद्र लूटने की घटना नहीं हुई है। लेकिन ये लोग रिजल्ट लूटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में वोट की रक्षा के लिए अगर हथियार भी उठाना पड़े तो हम लोग उठा लेंगे।

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल से भाजपा का जोश हाई, जीत के जश्न के लिए दिया दो हजार किलो मिठाई का ऑर्डर

किसी तरह की साजिश रोकने के लिए हथियार उठाना पड़ेगा तो उठाएंगे

एग्जिट पोल के नतीजों पर नाराजगी जताते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह नतीजे सिर्फ महागठबंधन को कमजोर दिखाने के लिए जारी किया गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ लोग में आक्रोश है। अगर चुनाव परिणामों में कोई गड़बड़ी हुई तो लोग शांत नहीं बैठेंगे। हमने अपने समर्थकों से और लोगों से कहा है कि अगर चुनाव नतीजे लूटने की कोशिश हुई तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी। इसके लिए समर्थकों और लोगों से साफ तौर से कह दिया है कि किसी तरह की परेशानी होने पर आप लोग हिंसा और हथियार उठाने के लिए तैयार रहे। कुशवाहा ने कहा कि किसी तरह की अनहोनी के लिए नीतीश कुमार और केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।

ये भी पढ़ें: 23 मई से पहले भाजपा मुख्यालय में मंथन, PM मोदी की NDA नेताओं के साथ बैठक जारी

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से की अपील

वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए दिखाया गया है। तस्वीर इस आंकड़ों से पूरी तरह उलट है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम के पास पहरेदारी करने की अपील की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments