Breaking News

Kaun Banega Crorepati 11: KBC के रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ ने पूछा 10वां सवाल

मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' जल्द ही शुरू होने वाला है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई से शुरू हो गए है। इस बार भी केबीसी 11 को महानायक अमिताभ बच्च्न होस्ट कर रहे है। शो में शामिल होने के लिए पहला सवाल बुधवार (1 मई) को सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया।

 

amitabh bachchan

हाल ही में सोनी टीवी ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का 10वां सवाल पूछ रहे हैं। इस सवाल का सही जवाब 11 मई की रात 9 बजे तक देकर आप भी केबीसी के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। अमिताभ द्वारा केबीसी-11 के लिए पूछा गया 10वां सवाल है...

 


कौनसा खेल कृति सनन और कार्तिक आर्यन की एक फिल्म का शीर्षक भी है?

A- लुका छुपी

B- सांप सीढ़ी

C- चोर सिपाही

D- गिल्ली डंडा

amitabh bachchan

इस प्रश्न का जवाब देने के लिए कंटेस्टेंट्स को 509093 पर KBC (स्पेस) सही जवाब (A,B,C या D)(स्पेस)उम्र(स्पेस)आपका जेंडर(मेल, फीमेल, अदर्स) लिख कर भेजना होगा। इस सवाल का जवाब 11 मई रात 9 बजे तक देना होगा। इसके अलावा फैंस Sonyliv ऐप फॉर्म भरकर या IVR और SMS के जरिए ऑफलाइन रजिस्टर कर सकते है।

amitabh bachchan


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments