मतदान से ठीक पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, अभिनेता अरुण बक्शी भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। रविवार को छठे चरण के लिए वोटिंग होगी। लेकिन, मतदान से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी खुशखबरी मिली है। बॉलीवुड अभिनेता अरुण बक्शी ( Arun Bakshis ) भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Delhi: Actor Arun Bakshi joins BJP in the presence of party leader and former Chhattisgarh CM Raman Singh. pic.twitter.com/F661io7hBe
— ANI (@ANI) May 11, 2019
भाजपा में शामिल हुए अरुण बक्शी
जानकारी के मुताबिक, एक्टर अरुण बक्शी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बक्शी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर अरुण बक्शी ने कहा कि मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रेरक हैं और दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं। उन्हें देश के लिए काम करना है और देश को उनका ज्यादा समय मिलना चाहिए। गौरतलब है कि अरुण से पहले कई नामी चेहरे बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अभिनेता सनी देओल, निरहुआ, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। इनके अलावा 2019 के आम चुनावों से पहले एक्ट्रेस और नेता जयाप्रदा ने सपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। अरुण बक्शी को बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से काफी पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'गुरु', 'कुछ तो गड़बड़ है' और 'मासूम' जैसी फिल्मों में काम किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments