दिल्ली: GB पंत अस्पताल की 5वीं मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली। दिल्ली की जीबी पंत अस्पताल में 5वीं मंजिल में आग हड़कंप मच गई। आग की सूचना मिलने के कुछ देर छह फायर टेंडर मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए फायरकर्मी जुटे हुए हैं। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पश्चिम बंगाल: 24 परगना के भाटपारा में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
जानकारी के मुताबिक जीबी पंत अस्पताल में आग एक डॉक्टर के कमरे के AC में लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
जीबी पंत अस्पताल में सोमवार को अचानक आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। तीमारदार मरीजों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीजों और तीमारदारों को तुरंत अस्पताल से बाहर निकाला। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।
गुरुग्राम में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक से मारपीट, पुलिस ने बताया मामूली घटना
बता दें कि दिल्ली सरकार का जीबी पंत अस्पताल न्यूरो संबंधी समस्याओं के लिए बड़ा अस्पताल माना जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments