CM कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार से नाराज, मीडिया को काबू में करने को बनाएंगे सख्त कानून
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी खींचतान में फंसे सीएम एचडी कुमारस्वामी ने सरकार के कामकाज को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि मीडिया संस्थान खासकर न्यूज चैनल्स हमारे खिलाफ दुष्प्रचार में जुटे हैं। हर बात को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है। इन बातों से नाराज सीएम कुमारस्वामी ने कहा है कि इस टेंडेंसी को रोकने के लिए हम कानून बनाकर मीडिया संस्थानों को नियंत्रित करेंगे।
लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले, भाजपा को मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
HD Kumaraswamy: Whom are you (media) trying to help by misusing our name. I'm thinking of bringing in a law. What have you thought of us politicians? You think we're jobless? Do we look like cartoon characters to you? Who gave you authority to show everything humorously? (19 May) pic.twitter.com/NPFl2jfwKu
— ANI (@ANI) May 20, 2019
नेताओं को कार्टून कैरेक्टर बताने का अधिकार किसने दिया
सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी सरकार बहुत जल्द एक कानून लाने की सोच रही है। उन्होंने मीडिया संस्थानों से सवालिया लहजे में पूछा है कि आखिर आप लोग राजनेताओं को क्या समझते हैं? आपको लगता है कि हम बेरोजगार हैं? क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं? आपको हर चीज को मजाकिया लहजे में तरीके से दिखाने का अधिकार किसने दिया? हम कानून बनाकर आपको नियंत्रित करेंगे।
राहुल गांधी से 2 दिन में दूसरी बार मिले चंद्रबाबू नायडू, शाम में सोनिया गांधी से भी करेंगे मुलाकात
अपना कार्यकाल पूरा करेगी हमारी सरकार
कर्नाटक के सीएम ने न्यूज चैनल्स पर प्रसारित व्यंग्य कार्यक्रमों पर ऐतराज जताते हुए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की लंबी उम्र के बारे में संदेह पैदा करने के लिए समाचार चैनलों को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार राहुल गांधी शुभकामनाओं के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
JDS प्रमुख देवेगौड़ा का बड़ा बयान, चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक में बदल सकता है सियासी समीकरण
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments