PatrikaNews@11AM: PAK एयरस्पेस बंद होने से एअर इंडिया को हुआ 300 करोड़ का घाटा, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें
1- PAK एयरस्पेस बंद होने से एअर इंडिया को हुआ 300 करोड़ का घाटा
बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस कई दिनों तक बंद रखा था
एअर इंडिया को यूरोप, गल्फ देशों और अमेरिका की फ्लाइट्स को डायवर्ट करके लंबा रूट लेना पड़ा
बीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी आ गई थी
14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी का भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक करके बदला लिया था
नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट्स को हर रोज 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ
एअर इंडिया को रूट डायवर्जन के कारण अधिक फ्यूल खर्च, केबिन स्टाफ के खर्चे के कारण नुकसान
एयरस्पेस बंद होने के कारण नई दिल्ली से अमेरिका की फ्लाइट्स को दो से तीन घंटे का अधिक समय लगता था
2- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथे चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल की आसनसोल में वोटिंग के दौरान हिंसा
पोलिंग बूथ पर बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो का हंगामा
बाबुल सुप्रियो ने केंद्रीय बलों की तैनाती मांग की
बाबुल सुप्रियो ने जबरन मतदान कराने की कोशिश की
बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो की गाड़ी का शीशा तोड़ा गया
पोलिंग बूथ के बाहर हंगामे के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नारेबाजी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला
3- मुंबई में बॉलीवुड सितारों ने भी किया मतदान
अजय देवगन और काजोल ने भी मतदान किया
बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित वोट डालने पहुंची
परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी मतदान किया
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया मतदान
मुंबई में बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने भी वोट डाला
मुंबई में कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने डाला वोट
4- समाजवादी पार्टी ने कही EVM खराब होने की बात
'कन्नौज में कई जगह EVM खराब नहीं शुरू हुआ मतदान'
समाजवादी पार्टी ने कई ट्वीट कर इस बात की शिकायत की
सपा ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई
समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से की गई शिकायत
कन्नौज लोकसभा सीट के छिबरामऊ, बिधूना में ईवीएम खराब
सदर समेत कई अन्य विधानसभाओं में ईवीएम खराब
कन्नौज से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव लड़ रही हैं चुनाव
5- ज्यादा खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान 'फानी'
मौसम विभाग ने पुडुचेरी, तमिलनाडु को लेकर जारी किया अलर्ट
दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की स्थिति 3 मई तक ठीक नहीं होगी
केरल के सुदूर इलाकों में 29 और 30 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है
ओडिशा राज्य आपदा प्राधिकरण ने भी जारी किया अलर्ट
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर और पड़ोसी क्षेत्रों में आंधी का अलर्ट
115 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है आंधी
इसका असर दूसरे नजदीक के राज्यों पर भी पड़ सकता है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments