मौसमः तेज हवाओं के साथ कर्नाटक और करेल में होगी बारिश, मानसून में अभी देरी
नई दिल्ली। मौसम के मिजाज में बदलाव का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। तपती धूप और लू के थपेड़ों से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। यानी गर्मी का आलाम अभी यूं ही कामय रहेगा। मौसम विभाग की माने तो मानसून के आगे बढ़ने में देरी हो रही है इसके चलते इस बार गर्मी की मार कुछ ज्यादा झेलनी पड़ सकती है। समय से केरल पहुंचने वाला मानसून यहां पर ही अपनी तय तिथि से लगभग एक हफ्ते लेट पहुंचेगा। हर साल 1 जून को पहुंच जाने वाला मानसून इस बार केरल में 6 जून तक दस्तक देगा। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार मानसून अपनी निर्धारित अवधि से देरी से आएगा।
इस वजह से हो रही मानसून में देरी
चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने में अभी और वक्त लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून हो रही देरी की सबसे बड़ी वजह अरब सागर में बन रही प्रतिकूल परिस्थितियां हैं। अनुकूल स्थिति नहीं बनने के कारण मानसून को आगे बढ़ने में देरी हो रही है। आपको बता दें कि मानसून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में तो अपनी तय तिथि 18 मई को पहुंच गया, लेकिन यहां से आगे बढ़ने में इसे देरी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो इसे पूरे क्षेत्र में पहुंचने में अभी और वक्त लगेगा।
दो से तीन में बनेगी स्थिति
मौसम विभाग की माने तो फिलहाल मानसून को आगे बढ़ने में दो से तीन दिन का और वक्त लग सकता है। इसके बुधवार से गुरुवार तक अनुकूल स्थिति बनने की आशंका है। ऐसे में स्थिति ठीक होने के बाद मानसून की दस्तक महसूस की जा सकती है।
https://t.co/nfeeGx5Ns6
— SkymetWeather (@SkymetWeather) May 26, 2019
rain in Karnataka , Kerala , Tamil Nadu and Andhra Pradesh likely
इन इलाकों में होगी बारिश
मानसून के दस्तक देते ही देश के कई इलाकों में बदरा महरबान हो सकते हैं। इनमें देश के पूर्वोत्तर इलाके प्रमुख रूप से शामिल होंगे। जिनमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम प्रमुख रूप से शामिल हैं। मौसम विभाग ने इनमें से कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी व्यक्त की है।
कर्नाटक में आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में आए विक्षोभ के चलते 27 और 28 मई को देश के दक्षिण तटीय इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इनमें कर्नाटक में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी भी की है। यहां सोमवार-मंगलवार अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आने वाले दो दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
चलेंगे तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण इलाकों में तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार है। इनमें तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा केरल और तेलंगाना में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां पर भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।
उत्तराखंड में भी दस दिन की देरी
देश के पहाड़ी इलाकों खास तौर पर उत्तराखंड में भी मानसून में करीब 10 दिन की देरी बताई जा रही है। यहां पर भी पिछले कुछ दिनों में गर्मी ने अपना खासा असर दिखाया है। जानकारों की मानें तो अभी 10 और मानसून के लिए इंतजार करना होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments