Breaking News

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ममता दीदी भी होंगी शामिल, कहा- यह औपचारिक कार्यक्रम

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। ममता बनर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी है। ममता दीदी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण मिला है। 'मैंने सोच विचार किया है और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस पर बातचीत की है। उसके बाद मैंने फैसला किया है कि मैं इस समारोह का हिस्सा बनूंगी। उन्होंने कहा कि शपथ समारोह एक संवैधानिक कार्यक्रम है। इसका हिस्सा बनने के लिए दिल्ली जाऊंगी। बता दें कि 30 मई को नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के शपथ समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 3-4 महीने तक कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे राहुल गांधी ! संगठन में बदलाव करने का होगा अधिकार

TMC के विधायक और पार्षद भाजपा में शामिल

बता दें कि लोकसभा चुनावों में भाजपा ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हुई है। भाजपा को यहां 18 सीटें मिली हैं। पार्टी की जमीन खिसकने से ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ आक्रमक है। कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा होने के बाद से तो ममता ने भाजपा नेताओं पर कई हमले किए हैं। ममता ने शपथ समारोह में आने का फैसला उस वक्त किया है जब मंगलवार को टीएमसी के दो विधायक और 50 पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं। दिल्ली में भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में TMC के दो विधायक और 50 काउंसलरों ने बीजेपी का दामन थामा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments