पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, 4 नाम हैं खास
2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को मिली जबरदस्त जीत के बाद नरेन्द्र मोदी आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7 बजे होगा। यह समारोह कई मायानों में खास रहने वाला है। इस समारोह से अलग-अलग क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 6000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह में 14 देशों के नेताओं सहित फिल्म इंडस्ट्री, खेल जगत और बिजनेसमैन भी शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री से इस शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, कंगना रनौत, रजनीकांत और कमल हासन जैसे स्टार्स शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पीएम मोदी कई बार बॉलीवुड सेलेब्स मिल भी चुके हैं।
वहीं खेल जगत से भी कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें एथलीट पीटी ऊषा, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, पुलेला गोपीचंद, दीपा करमाकर, क्रिकेटर राहुल द्रविड,अनिल कुंबले,जवगल श्रीनाथ और हरभजन सिंह जैसे नाम हैं। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनावों में फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़े थे। उनमें से हेमा मालिनी, सनी देओल, मनोज तिवारी और रवि किशन ने जीत हासिल की है। ये 4 सेलेब्रिटी भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments