काशी की शरण में मोदीः विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद जनता को देंगे जीत के लिए धन्यवाद
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी दोबारा प्रचंड बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के विजय रथ पर सवार पार्टी ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि इतिहास भी रच डाला। अपनी और पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जनता का धन्यवाद करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार पीएम मोदी ने अपने जीत 4.79 लाख वोटों के अंतर से अर्जित की है। यही वजह है कि इस भव्य जीत का जश्न मनाने और जनता के प्यार का अभार व्यक्त करने पीएम मोदी आज वाराणसी पहुंच रहे हैं।
Visuals of security from Varanasi ahead of PM Narendra Modi's visit today. An LED screen has been installed at the entrance of kashi vishwanath temple (pic 4) which will live stream visuals from inside when PM Modi will offer prayers. pic.twitter.com/VObjmcgJ5E
— ANI UP (@ANINewsUP) May 27, 2019
काशी विश्वनाथ में करेंगे पूजा
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर अपने आगामी कार्यकर्म की जानकारी दी थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि, ''मां से आशीर्वाद लेने कल (26 मई) गुजरात जाऊंगा। मुझ पर फिर से विश्वास जताने के लिए मैं काशी की महान भूमि के लोगों का आभार व्यक्त करने जाऊंगा। सोमवार को जनता का अभिवादन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
Varanasi all decked up as preparations are underway as Prime Minister Narendra Modi visits his parliamentary constituency today. pic.twitter.com/7ommYJHrfD
— ANI UP (@ANINewsUP) May 27, 2019
फिर होगा रोड शो
काशी का जनता का अभिवादन करने के लिए पीएम मोदी एक बार फिर रोड शो करेंगे। पीएम मोदी सड़क के रास्ते पुलिस लाइन से बांसफाटक तक जाएंगे। पीएम का काफिला शहर के कई हिस्सों से होकर गुजरेगा। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खुद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया था। पीएम मोदी जहां से भी गुजरेंगे, वहां भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और विशेष सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments