ओडिशा: नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ 'पावर कार' डिब्बा
नई दिल्ली। बड़ी खबर ओडिशा से सामने आ रही है। खांटापाडा में नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 'पावर कार' डिब्बा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते रेलवे अधिकारियों ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
Fire broke out in the power car of New Delhi-Bhubaneswar Rajdhani Express near Khantapada, Odisha. The fire has been brought under control and no casualties or injuries have been reported. As safety measure generator car has been detached. pic.twitter.com/stMB9yz5uf
— ANI (@ANI) May 11, 2019
राजधानी ट्रेन में लगी भीषण आग
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही खांटापाडा स्टेशन के नजदीक पहुंची, अचानक 'पावर कार' डिब्बा में आग लग गई। आनन-फानन में घटना की सूचना अग्निशमन विभाग दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। यह आग दूसरे डिब्बों को अपनी चपेट में लेती इससे पहले ही इस पहले डिब्बे को सूझ बूझ से बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रहा है। वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन की एक टीम स्टेशन का दौरा करेगी और पूरी जांच के बाद इस ट्रेन की सेवा फिर से शुरू हो पाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही यूपी के मीरजापुर जिले के कैलहट रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 2505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जेनरेटर यान में अचानक आग लग गई थी जिससे पूरा डिब्बा जलकर खाक हो गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments