विदेश मंत्रालय: जानिए क्या है विदेश मंत्रालय और कब किसने संभाला पदभार
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय को अंग्रेजी में मिनिस्ट्री ऑफ स्टर्नल अफेयर्स कहा जाता है। इसके मंत्री को मिनिस्टर ऑफ स्टर्नल अफेयर्स (Minister of External Affairs) के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में सुषमा स्वराज विदेश मंत्री हैं। आइए जानते हैं विदेश मंत्रालय के इतिहास के बारे में-
विदेश मंत्रालय की स्थापना
2 सितम्बर 1946 को विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की स्थापना की गई थी। विदेश मंत्रालय को अंग्रेजी में मिनिस्ट्री ऑफ स्टर्नल अफेयर्स कहा जाता है। लेकिन आजादी से पहले यह मंत्रालय पूर्व ब्रिटिश भारतीय सरकार का विदेश विभाग था। आजादी से पहले इसकी स्थापना वारन हेस्टिंग्स के काल में 1784 में किया गया था। इसके बाद यह गुप्त और राजनीतिक विभाग के नाम से जाना जाने लगा। बाद में फिर इसे विदेश विभाग (Foreign Department) कहा जाने लगा। आपको बता दें कि इसके तीन उप विभाग थे विदेश, राजनीतिक और गृह। लेकिन 1914 के बाद यह विदेश और राजनीतिक विभाग रहा। लेकिन बाद में इससे विदेश और राजनीतिक विभागों को अलग कर इसे स्वतन्त्र विभाग बनाया गया। 1945 में इसे नया नाम 'विदेश विभाग और राष्ट्रमण्डलीय सम्बन्ध विभाग' दिया गया। आजादी के बाद वर्ष 1946 में पूर्व प्रधानमंत्री जवारह लाल नेहरु ने जब अन्तरिम सरकार का कार्यभार संभाला और इस विभाग को अपने हाथों में ले लिया। जिसके बाद मार्च 1949 में इस मन्त्रालय में से दो अन्य विभागों को अलग कर दिया गया,जिसके बाद इसके नाम विदेश मंत्रालय पड़ा, जो आज भी है। सुषमा स्वराज मई 2014 से भारत की विदेशमंत्री हैं।
पाक ने SCO की बैठक से पहले अलापा आतंकवाद का राग, कहा- भारत बातचीत के लिए अनिच्छुक
संरचना
भारत में दो प्रकार के विदेश मंत्री होते हैं। विदेश मंत्रालय के उच्चतम पद को संघीय कैबिनेट मंत्री कहा जाता है। वहीं दूसरे उच्चतम पद को विदेश राज्य मंत्री कहा जाता है। इस समय सुषम स्वराज विदेश मंत्री हैं और जर्नल वीके सिंह विदेश राज्य मंत्री हैं।
विदेश मंत्रालय में 6 पद होते हैं-
1. अवर सचिव
2. उप सचिव
3. निदेशक
4. संयुक्त सचिव
5. अपर सचिव
6. सचिव
OIC की बैठक में बोलीं सुषमा, भारत की लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ
कार्य
विदेश मंत्रालय विदेशों के साथ संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं के लिए उत्तरदायी है। क्षेत्रीय प्रभाग, द्विपक्षीय राजनैतिक और आर्थिक कार्य देखते हैं जबकि क्रियात्मक प्रभाग नीति नियोजना, बहुपक्षीय संगठनों, क्षेत्रीय दलों, विधिक मामलों, निशस्त्रीकरण, नयाचार, कौंसली, भारतीय डायसपोरा, प्रेस और प्रचार, प्रशासन और अन्य कार्यों को देखते हैं। यह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए भी जिम्मेदार है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय राज्य सरकारों एवं अन्य एजेन्सियों को विदेशी सरकारों या संस्थानों के साथ कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सलाह देता है। इस मंत्रालय की सफलता पूर्णता विदेश नीति पर ही निर्भर है। देश की विदेश नीति को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व इसी विभाग के पास है। बता दें कि यह विभाग सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में से एक विभाग है।
विदेश मंत्रालय के मुल रूप से ये कार्य-
अपने देश के विदेशों के साथ सम्बन्ध
अन्तर्राष्ट्रीय संधियों का क्रियान्वयन
अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा और विदेशों में राष्ट्रीय हितों की रक्षा
अपने देश और देश के नागरिकों के आने जाने पर नियन्त्रण
व्यापार व वाणिज्य हितों की रक्षा।
इन लोगों ने संभाला है विदेश मंत्रालय का प्रभार-
1 जवाहर लाल नेहरू 2 सितम्बर 1946 से 27 मई 1964
2 गुलज़ारीलाल नन्दा 27 मई 1964 से 9 जून 1964
3 लालबहादुर शास्त्री 9 जून 1964 से 17 जुलाई 1964
4 सरदार स्वर्ण सिंह 18 जुलाई 1964 से 14 नवम्बर 1966
5 एम॰सी॰ छागला 14 नवम्बर 1966 से 5 सितम्बर 1967
6 इन्दिरा गांधी 6 सितम्बर 1967 से 13 फ़रवरी 1969
7 दिनेश सिंह 14 फ़रवरी 1969 से 27 जून 1970
8 सरदार स्वर्ण सिंह 27 जून 1970 से 10 अक्टूबर 1974
9 यशवंतराव चौहान 10 अक्टूबर 1974 से 24 मार्च 1977
10 अटल बिहारी वाजपेयी 26 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
11 श्याम नन्दन प्रसाद मिश्र 28 जुलाई 1979 से 13 जनवरी 1980
12 पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव 14 जनवरी 1980 से 19 जुलाई 1984
13 इन्दिरा गांधी 19 जुलाई 1984 से 31 अक्टूबर 1984
14 राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 24 सितम्बर 1985
15 बलि राम भगत 25 सितम्बर 1985 से 12 मई 1986
16 पी॰ शिव शंकर 12 मई 1986 से 22 अक्टूबर 1986
17 नारायण दत्त तिवारी 22 अक्टूबर 1986 से 25 जुलाई 1987
18 राजीव गांधी 25 जुलाई 1987 से 25 जून 1988
19 पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव 25 जून 1988 से 2 दिसम्बर 1989
20 विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसम्बर 1989 से 5 दिसम्बर 1989
21 इन्द्र कुमार गुजराल 5 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990
22 विद्या चरण शुक्ल 21 नवम्बर 1990 से 20 फ़रवरी 1991
23 माधवसिंह सोलंकी 21 जून 1991 से 31 मार्च 1992
24 पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव 31 मार्च 1992 से 18 जनवरी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments