Breaking News

रक्षा मंत्रालय: आजादी से एक साल पहले बना था ये मंत्रालय, बलदेव सिंह थे पहले रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अहम मंत्रालयों में से सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। इसमें भारतीय थल, जल और वायु तीनों सीनाओं के विभाग आते हैं। इस मंत्रालय की स्थापना आजादी से एक साल पहले हुई थी। रक्षा मंत्रालय 2 सितंबर 1946 को अस्तित्व में आया था और बलदेव सिंह पहले रक्षा मंत्री थे।

रक्षा विभाग के कार्य:

- बात अगर करें इस मंत्रालय के कार्य की तो इसके अंतर्गत देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा पर निगरानी रखी जाती है। रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्य रक्षा और सुरक्षा संबंधी मामलों पर नीति निर्देश बनाना होता है।

- इसके अलावा उन नीतियों के कार्यान्वयन के लिए उन्हें सुरक्षा बलों के मुख्यालयों, अंतर सेना संगठनों, रक्षा उत्पाद प्रतिष्ठानों और अनुसंधान व विकास संगठनों तक पहुंचाना है।

- सरकार के नीति निर्देशों को प्रभावी ढंग से तथा आवंटित संसाधनों को ध्यान में रखकर उन्हें कार्यान्वित करना भी उसका काम है।

रक्षा मंत्रालय के चार विभाग

1. रक्षा विभाग: ये विभाग तीनों सेनाओं तथा विभिन्न अंतर सेवा संगठनों संबंधी कार्य करता है। यह विभाग रक्षा बजट, स्थापना संबंधी मामलों, रक्षा नीति, संसद संबंधी मामलों, विदेशों के साथ सहयोग और रक्षा संबंधी सभी कार्य-कलापों के समन्वय के लिए भी जिम्मेवार है।

2. रक्षा उत्पादन: ये विभाग रक्षा उत्पादन, आयातित सामानों उपकरों तथा अतिरिक्त हिस्से-पुर्जों के स्वदेशीकरण, आयुध निर्माणियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों की विभागीय उत्पादन यूनिटों की आयोजना एवं नियंत्रण का कार्य करता है ।

3. डीआरडीओ: रक्षा अनुसंधान तथा विकास विभाग रक्षा अनुसंधान तथा विकास विभाग के प्रमुख एक सचिव हैं । इसका कार्य सैन्य उपस्करों और संभारिकी के वैज्ञानिक पहलुओं पर सरकार को सलाह देना और सेनाओं द्वारा अपेक्षित उपस्करों के लिए अनुसंधान, डिज़ाइन तथा विकास योजनाएं तैयार करना है ।

4. भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग: इस विभाग के प्रमुख एक सचिव हैं और यह विभाग भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास, कल्याण तथा पेंशन संबंधी सभी मामलों संबंधी कार्य करता है।

क्रमांक साल मंत्री का नाम पार्टी
1. 2014 अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर और निर्मला सीतारमण बीजेपी
2. 2004 प्रणब मुखर्जी और एके एंटनी कांग्रेस
3. 1999 जॉर्ज फर्नांडिस और जसवंत सिंह समता पार्टी और बीजेपी
4. 1996 मुलायम सिंह यादव, प्रमोद महाजन समाजवादी पार्टी, बीजेपी
5. 1993 पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस
6. 1991 शरद पवार कांग्रेस
7. 1990 चंद्रशेखर राव समाजवादी जनता पार्टी
8. 1989 वीपी सिंह जनता दल
9. 1985 राजीव गांधी कांग्रेस
10. 1984 पीवी नरसिम्हा राव, एसबी चव्हाण कांग्रेस
11. 1982 आर. वेंकटरामन कांग्रेस
12. 1980 इंदिरा गांधी कांग्रेस
13. 1979 चिदंबरम सुब्रमण्यम जनता पार्टी (सेक्युलर)
14. 1977 जगजीवन राम जनता पार्टी
15. 1975 बंसी लाल, इंदिरा गांधी कांग्रेस
16. 1974 स्वर्ण सिंह कांग्रेस
17. 1970 जगजीवन राम कांग्रेस
18. 1966 स्वर्ण सिंह कांग्रेस
19. 1962 यशवंत राव च्वाहण और जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस
20. 1957 वीके कृष्णा मेनन और जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस
21. 1955 कैलाश नाथ काटजू कांग्रेस
22. 1953 जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस
23. 1952 गोपाल स्वामी अय्यंगर कांग्रेस
24. 1946 बलदेव सिंह कांग्रेस


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments