जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
नई दिल्ली। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आ रही है। शोपियां (Shopian ) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। वहीं, इलाके में जवानों का लगातार सर्ज ऑपरेशन जारी है।
पढ़ें- पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी, एक जवान की मौत, दो घायल
Jammu & Kashmir: One terrorist killed in Shopian encounter , search operation underway. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/F0apAXgv42
— ANI (@ANI) May 3, 2019
शोपियां में मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को इमाम साहिब इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वाला आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से तालुक रखता था। इस घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल है। एक अधिकारी के अनुसार, जवानों को सूचना मिली की कुछ आतंकी इमाम साहिब इलाके में छिपे हुए हैं। । खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में दबिश दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आतंकी मारा गया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments