लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे मोदी, सूरत हादसे की वजह से नहीं मना जश्न
नई दिल्ली। दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी अपनी मातृभूमि यानि गुजरात पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत का जश्न मनाने के लिए मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी साथ हैं।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मोदी और शाह का काफिला खानपुर इलाके में जेपी चौक स्थित बीजेपी के पुराने राज्य मुख्यालय पहुंचा। मोदी 1980 के दशक के आखिर में यहां एक कमरे में रहा करते थे। उस वक्त वह गुजरात बीजेपी के संगठन सचिव हुआ करते थे।
30 मई को शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बनेंगे प्रधानमंत्री
On landing in Ahmedabad, paid tributes to the great Sardar Patel.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2019
An icon of modern India, his contribution towards nation building is monumental. pic.twitter.com/wRwrWDrqjy
सूरत अग्निकांड के बच्चों को नमन
हालांकि सूरत में अग्निकांड में मारे गए बच्चों की स्मृति में यह जश्न सादा ही मनाया जा रहा है। बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जबरदस्त जीत के बाद पहली बार यहां आ हैं लेकिन इस मौके पर होने वाले आयोजनों को सामान्य और तड़क-भड़क से दूर सादा रखा गया। कार्यक्रम में किसी तरह की आतिशबाजी और ड्रम नहीं बजाए गए हैं। ऐसा उन बच्चों की याद में किया जा रहा है जिन्होंने सूरत अग्निकांड में अपनी जान गंवा दी।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments