अंतरराष्ट्रीय मैगजीन 'टाइम' ने कवर पेज पर छापी पीएम मोदी की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- भारत के डिवाइडर इन चीफ
नई दिल्ली। अमरीका के पॉपुलर 'टाइम' मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को कवर फोटो बनाया है। हालांकि, फोटो को जो शीर्षक दिया गया है उससे विवाद खड़ा हो रहा है। दरअसल, मैगजीन ने फोटो के कैप्शन में 'इंडिया का डिवाइडर-इन-चीफ' (India's Divider in Chief) बताया है।
लोकसभा चुनाव 2019 पर लीड स्टोरी
मैगजीन ने अपने एशिया एडिशन में लोकसभा चुनाव 2019 और मोदी सरकार के पिछले पांच सालों के कार्यकाल पर लीड स्टोरी की थी। इसे 'क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार के एक अन्य पांच साल भुगतेगा?' इस लेख में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और कामकाज की तुलना नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक स्थिति से की गई है।
आर्टिकल में भाजपा के हिंदुत्व की राजनीति का भी जिक्र
इसके साथ ही आर्टिकल में भाजपा के हिंदुत्व की राजनीति का भी जिक्र किया गया है। आतिश तासीर नाम के पत्रकार द्वारा लिए इस आर्टिकल में भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति के कारण वोटरों के ध्रुवीकरण की बात कही गई है। आर्टिकल के शुरुआत में लिखा गया है कि महान लोकतंत्रों का पापुलिज्म की तरफ झुकाव की दिशा में भारत पहला लोकतंत्र होगा। इस लेख में तुर्की, ब्राजील, ब्रिटेन और अमरीका का जिक्र किया गया है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से बिहार के 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को झटका, समान काम-समान वेतन का फैसला निरस्त
बता दें कि इस लेख में 1984 के सिख दंगों और 2002 के गुजरात दंगों का भी जिक्र है। इसके साथ ही लेखक ने दावा किया है 'मोदी ने हिन्दू-मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना बढ़ाने के लिए कोई इच्छा नहीं जताई। यही नहीं, मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हुए नेहरू जैसे देश के महान शख्सियतों पर राजनीतिक हमले किए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments