मशहूर एक्ट्रेस की बहन का आरोप, कहा-करण जौहर एक्टर्स को बताते हैं किसके साथ सोना है...
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच में बहुत पहले से विवाद चल रहा है। बता दें कि कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर ही दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। अब कंगना की बहन ने करण पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। यह ट्वीट रंगोली ने किया है।
दरअसल, केआरके ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर ने ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शन से बाहर कर दिया है। ऐसा ईशान के असभ्य बर्ताव की वजह से हुआ। अब वह ईशान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे।' केआरके के इस ट्वीट पर कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा, करण जिन्हें लॉन्च करते हैं उनकी कमाई से बड़ा हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि वह ये भी बताते हैं क्या पहनना है और किसके साथ सोना है।
साथ ही उन्होंने लिखा, 'प्रॉफिट पर्सेंटेज की बात हो तो मैं समझती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं। लेकिन अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैचअप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा। कॅरियर गया भाड़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है। खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments