Breaking News

टेनिस : कंधे की चोट से परेशान मारिया शारापोवा नहीं खेलेंगी फ्रेंच ओपन, नाम वापस लिया

लंदन : पूर्व विश्व नंबर एक और पांच ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की मारिया शारापोवा ने कंधे की चोट कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। दो बार फ्रेंच ओपन चैंपियन शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी कि वह 26 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग ले पाएंगी।

मिस करेंगी फ्रेंच ओपन

शारापोवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि वह फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले रही हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि कभी-कभी सही फैसला लेना आसान नहीं होता। अच्छी बात यह है कि अभ्यास के लिए कोर्ट पर लौट आई हैं और धीरे-धीरे अपने कंधे की ताकत प्राप्त कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वह पेरिस को बहुत मिस करेंगी।

जनवरी से बाहर हैं कोर्ट से

मारिया शारापोवा जनवरी से ही कंधे की चोट से परेशान हैं। वह इस दौरान एक भी मैच नहीं खेली हैं। कंधे का पुराना चोट उभर आने के कारण वह जनवरी में सेंट पीट्सबर्ग ओपन का पहला राउंड जीतने के बाद बाहर हो गई थीं। फरवरी में उन्हें कंधे के एक छोटे से ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने स्टूटगार्ड ओपन और मेड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया था और इसी महीने हुए इटैलिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी नहीं खेली थीं। 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली शारापोवा पर ड्रग्स सेवन के आरोप में 2016 में प्रतिबंध भी लगा था। उन्होंने इसके 15 महीने बाद अप्रैल 2017 में कोर्ट पर वापसी की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments