'संविधान बचाओ नहीं, राहुल गांधी बचाओ रैली', कांग्रेस पर जमकर बरसे धर्मेंद्र प्रधान; कहा- फरेब को अब पहचान चुकी है जनता - Dharmendra Pradhan Slams Congress Save Constitution Rally in Bhubaneswar

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर कटाक्ष करते हुए इसे राहुल गांधी का राजनीतिक पर्यटन बताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है और गरीबों दलितों आदिवासियों ने उन्हें पहले ही नकार दिया है। प्रधान ने कांग्रेस पर गरीबों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास आपातकाल थोपने का रहा है।
No comments