Breaking News

Shehnaaz Gill के फैंस के लिए खुशखबरी, Photos में दिखा नया अंदाज

अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज गिल आज सभी की चहीती बन चुकी हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट उन्होंने एंट्री ली थी। उस वक्त सिर्फ पंजाब में ही उनकी पॉपुलेरिटी थी, लेकिन बिग बॉस में रहते हुए उन्होंने सबको अपना दिवाना बना दिया। खुद सलमान से लेकर अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनके स्वभाव की जमकर तारीफ की।


दरअसल सीजन 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। अब सिद्धार्थ के निधन के बाद उन्हें लंबे वक्त से लोगों से दूर देखा गया। उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। अब एक लंबे समय के बाद शहनाज पब्लिक एरिया में स्पॉट हुई हैं। शहनाज अमृतसर के पिंगलवाड़ा इलाके में बने एक अनाथ आश्रम गईं।


करीब 3 महीने पहले करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार शहनाज घर से निकलीं और पंजाब में गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। इसके बाद पिंगलवाड़ा आश्रम में पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों के बीच काफी लंबा वक्त बिताया।

बता दें कि 3 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद यह पहली बार था जब उन्हें कहीं पर स्पॉट किया गया था। इससे पहले बस उनको अपनी फिल्म हौसला रख के प्रमोशन के लिए देखा गया था, जो कि एक प्रोफेशन इवेंट था।

यह भी पढेंः Ekta Kapoor के घर पर स्पॉट हुई Ankita, Boyfriend ने दी मीडिया को खुशखबरी

पिंगलवाड़ा में शहनाज ने बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के साथ समय बिताया और तस्वीरें खिंचवाईं। जहां उन्हें हसते हुए देखा गया। यहां उनके फैंस ने गले से लगा लिया। शहनाज ने कहा कि वह पिंगलवाड़ा पहले भी आना चाहती थीं, लेकिन मौका आज मिला। यह एक पवित्र जगह है। दरबार साहिब के बाद अगर कोई यहां ना आए तो उनकी यात्रा पूरी नहीं हो सकती।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments