Breaking News

तारक मेहता की बबीता जी को पसंद हैं बॉलीवुड के ये हैंडसम एक्टर, जाना चाहती हैं डेट पर

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। यह अब तक सबसे लंबा चलने वाला शो है। सालों से यह दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई किरदार हैं, जिनका अलग-अलग अंदाज है। हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। जेठालाल और बबीता जी की प्यारी कैमेस्ट्री भी लोगों को खूब भाती है। शो में जेठालाल बबीता जी को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बबीबा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में मुनमुन दत्ता काफी एक्साइटिड दिखाई देती हैं। वह बताती हैं कि वह बॉलीवुड के किन एक्टर्स पर फिदा हैं और वह उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। उनका ये वीडियो एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। उनका ये वीडियो किसी फंक्शन का लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ तारक मेहता शो की दयाबेन यानि दिशा वकानी भी हैं। एक रिपोर्टर दोनों से पूछता है कि आप बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इस पर मुनमुन दत्ता एक नहीं बल्कि तीन एक्टर्स का नाम लेती हैं।

यह भी पढ़ेें: अक्षय कुमार की बेटी लंदन में घर-घर जाकर लोगों से मांग रही है ये चीज, वीडियो हुआ वायरल

मुनमुन दत्ता ने पहला नाम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का लिया। वहीं दूसरा नाम रणबीर कपूर और तीसरा नाम वरुण धवन का लिया। मुनमुन बताती हैं कि वह इन तीनों के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, दिशा वकानी ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। अब उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेें: जब करियर की शुरुआत में इस एक्ट्रेस के साथ बेड सीन करके शाहरुख खान ने मचा दिया था तहलका

बता दें कि कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें उड़ी थीं कि मुनमुन दत्ता तारक मेहता शो के टप्पू यानि राज अनदकट को डेट कर रही है। कहा जा रहा था कि दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं और सेट पर साथ में खूब वक्त बिताते हैं। वहीं, सेट पर उनके रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है। हालांकि, बाद में मुनमुन और राज दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐसी खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments