Breaking News

जब राज कपूर ने नरगिस के पैरों में देखी हील्स, लेजेंड को हो गया प्यार खोने का अहसास, पढ़ें पूरा किस्सा

नई दिल्ली: लेजेंड राज कपूर और नगरिस (Raj Kappor and Nargis) के प्यार चर्चे खुब रहे। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इसके बाद भी राज कपूर ने नगगिस से शादी नहीं की। जिसके बाद नगरिस (Nargis) ने राजकपूर (Raj Kapoor) से अलग होने के फैसला लिया। जिसका पता राज कपूर को नरगिस को हील्स पहने देखकर चल गया था। नरगिस को हील्स में देखकर उन्हें अंदाजा हो गया कि अब नरगिस की जिंदगी में उनकी वो जगह नहीं रही। आइये जानते हैं आगे की कहानी।

raj_nargis.jpg

10 सालों तक राज कपूर का इंतजार

दरअसल राज कपूर पहले से शादी शुदा थे, लेकिन इसके बावजूद राज कपूर और नरगिस एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। नरगिस राज कपूर को इस हद तक चाहती थीं कि वह स्क्रीन पर भी किसी और के साथ नहीं दिखना चाहती थीं। उन्होंने मन बना लिया था कि वह जिस फिल्म में काम करेंगी उस फिल्म में राज कपूर ही उनके हीरो होंगे।

इस प्यार की खातिर नरगिस 10 सालों तक राज कपूर का इंतजार करती रही थीं, कि वे उनके रिश्ते को नाम देंगे। लेकिन राज कपूर नरगिस के साथ अपने घर परिवार पर भी पूरा ध्यान दे रहे थे। राज कपूर का कहना था कि उनकी पत्नी कृष्णा कपूर उनके बच्चों की मां हैं और नरगिस उनकी फिल्मों की मां है।

raj_nargis2.jpg

अहसास रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाने का

सालों इंतजार के बाद नरगिस को ये एहसास हुआ कि उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रहा है, ऐसे में उन्होंने सोचा कि अब उन्हें खुद के लिए कुछ करना होगा। इस बीच नरगिस ने फिल्म ‘मदर इंडिया’ साइन की। इस फिल्म में काम करते वक्त उनकी मुलाकात सुनील दत्त से हुई। सुनील दत्त बड़े सीधे-सादे किस्म के शख्स थे, वहीं वह नरगिस को बहुत पसंद करते थे।

मदर इंडिया के सेट पर घटी एक घटना से दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। सुनील दत्त तब नरगिस का दिल चुरा ले गए थे जब फिल्म के सेट पर भीषण आग लग गई थी और इस आग में नरगिस फंस गई थीं। तब सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेल कर नरगिस को बचाया था। उस वक्त नरगिस को लगा कोई तो है जिसके लिए वो मायने रखती हैं। इसके बाद इधर नरगिस और सुनील दत्त की प्रेम कहानी शुरू हो गई। उधर नरगिस ने राज कपूर की खत्म होने लगी। इस बात का पता राज कपूर को नरिगस की हील्स देखकर लगा।

यह भा पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन की हालत देख रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी, भिजवाई विशेष ताबीज, करवाई थी पूजा

raj_nargis5.jpg

राज से लंबी नहीं बराबर दिखना चाहती थीं

दरअसल राज कपूर की हाइट 5 फुट 7 इंच थी। ऐसे में जब नरगिस उनके साथ पार्टीज और अन्य जगहों पर जाया करती थीं या कैमरा के आगे एक्टिंग करती थी, तब वो हील्स नहीं पहना करती थीं। क्योंकि वो राज कपूर से लंबी नहीं बराबर दिखना चाहती थीं। लेकिन फिर अचानक नरगिस ने हील्स पहनना शुरू कर दिया।

बीबीसी के मुताबिक राज कपूर ने बताया था कि ‘एक दिन वो मुझसे मिलने आई, तो उसने ऊंची-ऊंची हील पहनी हुई थी। तो मैं उसकी हील्स को 20 मिनट तक घूरता रहा। राज कपूर ने तब बताया कि जब गुजरात में मदर इंडिया की शूटिंग चल रही थी वहां से नरगिस ने अपने ड्राइवर को सैंडिल्स और हारमोनियम मंगवाया तब मैं समझ गया कि उसकी जिंदगी में कोई ऊंचे कद का शख्स आ गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments