Breaking News

जानें खाने में क्या पंसद करते हैं शाहरुख खान और सलमान खान, फराह खान ने दी जानकारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरूख खान Shah Rukh Khan) के करोड़ों दिवाने हैं। जो उनके बारें में हर बात जानना चाहते हैं। इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको आपके फेवरेट स्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरूख खान के बारे में वो बता रहे हैं, जो हर कोई जानना चाहता है। और वो है आपके फेवरेट स्टार का फेवरेट खाना। तो चलिए जानते हैं।

दरअसल अभी हाल ही में एक फूड शो में बॉलिवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फराह खान (Farah Khan), अरबाज खान और महीप कपूर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के खाने की आदतों पर अनिल कपूर और फराह खान बात करते नजर आए।

अनिल कपूर ने फराह खान से पूछा था कि खाने के मामले में सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में बताइये। फराह ने बताया कि सलमान खान एक ऐसा स्टार हैं जो सबकुछ खा लेते हैं। वहीं, शाहरुख खान केवल तंदूरी चिकन खाना पसंद करते हैं। शाहरुख कभी भी खाने में चावल या रोटी नहीं खाते हैं, जबकि सलमान खान चावल, बिरयानी और हर तरह का खाना खा लेते हैं।

फराह ने यह भी बताया कि उन्होंने अनिल कपूर को भी कभी कुछ भी पकाते हुए नहीं देखा है। इस बात पर महीप भी बोले कि उन्होंने भी 26 सालों अनिल कपूर को कभी रसोई में दाखिल होते हुए नहीं देखा है। इसके बाद भी इस शो में अनिल कपूर खुद फराह, अरबाज और महीप के लिए लैंब करी-राइस, न्यॉकी पास्ता और बर्गर बनाते नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments