Breaking News

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या का भजन गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की संस्कारों की तारीफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है। उनके परिवार का हर सदस्य लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या भी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड हैं। उनकी कई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब आराध्या का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान राम का भजन गाती नजर आ रही हैं।

इससे पहले आराध्या की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में ऐश्वर्या अपनी कजन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हुईं थीं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और आराध्या भी थे। खास बात ये थी कि विदाई समारोह के दौरान आराध्या दुल्हन को सांत्वना दे रही थीं। इस पल ने सभी का ध्यान खींच लिया।

बता दें कि आराध्या में अच्छे संस्कार डालने के लिए बच्चन परिवार हमेशा ऐश्वर्या को क्रेडिट देता है। एक बार अभिषेक बच्चन ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए कहा था, 'उन्होंने (ऐश्वर्या) आराध्या को उस परिवार के बारे में बहुत जागरूक किया, जहां से वह आई थी, जब वो बहुत छोटी है तब से। वह जानती है कि उसके दादा और दादी, और उसकी मां और पिताजी सब एक्टर हैं।' अभिषेक ने आगे बताया था कि आराध्या परिवार में सभी की फिल्में देखती हैं और उनका आनंद लेती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments