Breaking News

15 साल बड़े शख्स से आशा भोंसले ने रचाई थी शादी, हुई थीं घरेलू हिंसा का शिकार

नई दिल्ली। गायिका आशा भोंसले बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। आशा ताई ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की हासिल की, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा उतार-चढ़ाव से भरी रही। आशा भोंसले ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की थी। पहली शादी में आशा भोंसले ने काफी परेशानियों का सामना किया। इस शादी में आशा भोंसले घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं।

a_1_1.jpg

ससुराल में हुईं आशा भोंसले घरेलू हिंसा का शिकार

साल 1949 में आशा भोंसले ने गणपत राव से लव मैरिज की थी। गणपत राव लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे। जब आशा भोंसले ने गणपत राव से शादी की उस वक्त वो महज 16 साल की थी। गणपत राव आशा से 15 साल बड़े थे। इस शादी में आशा भोंसले ने तीन बच्चों को जन्म दिया। शादी के लगभग 11 साल बाद आशा भोंसले गणपत राव से अलग हो गईं। एक इंटरव्यू में गणपत राव संग टूटी शादी पर आशा भोंसले ने खुलकर बात की थी।

इंटरव्यू में आशा भोंसले ने बताया कि उन्हें अपने ससुराल में घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था। जब उन्होंने गणपत राव से तलाक लिया उस वक्त तीसरी बार मां बनने वाली थीं। तलाक के बाद आशा भोंसले ने तीसरे बेटे आनंद को जन्म दिया।

 

यह भी पढ़ें- आशा भोसले की बेटी ने गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या, इस हादसे से टूट गया था गायिका का दिल

a_2.jpg

आरडी बर्मन से दूसरी बार रचाई शादी

तालक के बाद आशा भोंसले ने बीस साल के बाद फिर से शादी की। आशा भोंसले ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से शादी की। आरडी बर्मन आशा से 5 साल छोटे थे। शादी के बाद आरडी बर्मन और आशा भोंसले ने बच्चा ना पैदा करने का फैसला किया। दोनों ने अपना जीवन यूं ही बिताया। साल 1994 में आशा भोंसले के शादीशुदा जिंदगी पर किसी पर किसी नज़र लग गई। साल 1994 में आरडी बर्मन का देहांत हो गया और फिर से आशा भोंसले तन्हा हो गईं।

a_3.jpg

यह भी पढ़ें- आशा भोसले का खुलासा, इस मशहूर एक्ट्रेस संग भागकर करना चाहती थी शादी

आशा भोंसले की बेटी ने की आत्महत्या

आशा भोसले की बेटी वर्षा मोटापे की समस्या से जूझ रही थीं। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन और कई बीमारियों से ग्रस्त हो गई थीं। वर्षा ने स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से शादी की थी, लेकिन साल 1998 में उनका तलाक हो गया था। जिसके बाद वो अपनी मां के घर ही रहकर रहने लगी थीं। बताया जाता है कि जब वर्षा ने खुद को गोली मारी उस वक्त घर में कोई नहीं था। आपको बता दें आशा भोसले के तीन बच्चे हैं। वर्षा उनकी दूसरे नंबर की बेटी थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments