Breaking News

सौतेली बहन सारा अली खान को इस फनी नाम से पुकारते हैं तैमूर अली खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का परिवार काफी पॉपुलर है। उनके चारों बच्चे इंडस्ट्री के फेमस स्टारकिड्स हैं। उनकी बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। फिल्म केदारनाथ से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। सारा और इब्राहिम सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। वहीं, सैफ के करीना कपूर से दो बेटे हैं- तैमूर और जेह। तैमूर के साथ सारा और इब्राहिम की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर उन्हें एक साथ देखा जाता है। लेकिन आप जानते हैं कि तैमूर अपनी दीदी सारा को किस नाम से पुकारते हैं?

ये भी पढ़ें: करीना कपूर को दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान था बेहद तनाव, शीशे के सामने खुद से करती थीं बस एक सवाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार सारा को फिल्म कुली नं 1 में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अब वह फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments