Breaking News

पद्मिनी कोल्हापुरे पर हमला करने के लिए चाकू लेकर दौड़ थे संजय दत्त, घबराहट से छूटे एक्ट्रेस के पसीने

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। संजय दत्त ड्रग्स, खतरनाक हथियार और कई लोगों संग झगड़ा करने को लेकर विवाद में रहे हैं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि फिल्मों से ज्यादा संजय अपने निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं। शायद यही वजह भी कि दर्शकों को संजय दत्त की बायोपकि 'संजू' काफी पसंद भी आई थी।

फिल्म 'संजू' में एक्टर रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में दिखाए दिए थे। फिल्म संजय दत्त की जिंदगी से जुड़ी हर घटना को दिखाया गया था। लेकिन संजय दत्त की जिंदगी का एक किस्सा आज भी लोग नहीं जानते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि संजय दत्त को जल्द ही गुस्सा आ जाता है। उनके गुस्से का शिकार एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी हो चुकी हैं। एक बार संजय दत्त चाकू लेकर एक्ट्रेस के पीछे भागे थे। जानें ये पूरा किस्सा।

संजय दत्त भड़के पद्मिनी कोल्हापुरे पर

संजय दत्त बहुत ही छोटी उम्र में नशा करने लगे थे। उन्हें सिगरेट और ड्रग्स लेने की बुरी लत लग चुकी थी। एक वक्त तो ऐसा था जब संजय दत्त नशे में ही डूबे रहते थे। उन्हें किसी भी बात का कोई होश नहीं होता था। नशे की ही हालत में संजय दत्त शूटिंग सेट पर जाया करते थे। जिसकी वजह से अक्सर को-स्टार्स संग उनकी लड़ाइयां भी हो जाया करती थीं। एक बार संजय दत्त की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे संग भी लड़ाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- 9 साल की उम्र में संजय दत्त पीने लगे थे सिगरेट, 1 किलो ड्रग्स लेकर बहनों के साथ किया था ट्रेवल

चाकू लेकर दौड़े पद्मिनी कोल्हापुरे के पीछे

दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे संजय दत्त संग कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। दोनों को फिर एक नई फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। बताया जाता है कि अक्सर शूटिंग सेट पर संजय दत्त नशे में ही जाया करते थे। एक बार संजय दत्त को पद्मिनी कोल्हापुरे की किसी बात पर बहुत गुस्सा आ गया। उन्होंने पास रखे चाकू को उठाया और उनके पीछे दौड़ने लगे।

 

संजय दत्त के हाथों में चाकू को देख पद्मिनी बहुत बुरी तरह से डर गईं। खुद को बचान के लिए वो जोरों से चिल्लाई और संजय दत्त से बचने के लिए भागती रही। धीरे-धीरे लोगों ने संजय दत्त को कैसे ना कैसे काबू में कर लिया।

यह भी पढ़ें- टीना मुनीम संग ऋषि कपूर की बढ़ती नज़दिकियां देख भड़क उठे थे Sanjay Dutt, शराब पीकर पहुंचे थे मारने

इलाज के लिए सुनील दत्त ने बेटे को भेजा जर्मनी

सेट पर हुई इस हरकत का जब संजय दत्त के पिता सुनील दत्त को पता चला तो वो दंग रह गए। सुनील दत्त को तब महसूस हुआ कि उनके बेटे की हालत गंभीर है। जिसके बाद सुनील दत्त ने संजय दत्त को जर्मनी इलाज के लिए भेज दिया। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल पद्मिनी कोल्हापुरे ही नहीं बल्कि राजेश खन्ना और शाहरुख खान को भी मारने के लिए संजय दत्त उनके पीछे दौड़ चुके हैं। इंडस्ट्री में बेहद ही कम लोग हैं। जिनके साथ संजय दत्त के रिश्ते ठीक हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments