Breaking News

क्या शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह को मारा था थप्पड़? जब पत्नी ने चुप्पी तोड़ी, बताई सच्चाई

मुंबई। पॉपुलर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों पत्नी के घरेलू हिंसा के लगाए आरोपों को लेकर खबरों में हैं। हाल ही उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा सहित शादी के बाद अफेयर्स को लेकर आरोप लगाए हैं। पर क्या आपको पता है कि एक बार रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्टर शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मारा? तब शालिनी ने मामले पर चुप्पी तोड़ी थी और सच्चाई बताई थी। आइए जानते हैं क्या कहा था शालिनी ने—

ये था मामला
दरअसल, 2014 में यो यो हनी सिंह सार्वजनिक कार्यक्रमों में और इंडस्ट्री से करीब-करीब गायब से हो गए थे। उस समय खबरें आईं थीं कि शाहरुख खान ने एक न्यू ईयर प्रोग्राम के दौरान हनी सिंह को चांटा जड़ दिया था। उनके चांटा जड़ने की वजह हनी सिंह का मिसबिहेव करना था। इसलिए इस घटना के बाद यो यो हनी सिंह किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे। खबरों में कहा जा रहा था कि हनी सिंह ने हैवी ड्रिंक कर रखी थी और इसी दौरान उन्होंने शाहरुख से बदतमीजी कर दी थी। इस पूरे मामले पर शालिनी ने एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी और सच्चाई बताई थी।

यह भी पढ़ें : हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने हनीमून को लेकर खोला बड़ा राज, यो यो ने होटल में की थी बेरहमी से पिटाई

गौरतलब है कि शालिनी और हनी सिंह की शादी साल 2011 में हुई थी। अब शालिनी ने पति पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। हनी सिंह की पत्नी ने पति पर शारीरिक, मानसिक, इमोशनल और मौखिक अब्यूज जैसे आरोप भी लगाए हैं। अब दिल्ली की एक कोर्ट ने हनी सिंह को आरोपों का जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments