आलिया, अनुष्का से लेकर रेखा तक, इन एक्ट्रेसेस के चेहरे का तिल बनाता है इन्हें और भी खूबसूरत

मुुंबई। कमर मुरादाबादी का ये शेर तो आपने सुना ही होगा,'अब मैं समझा तेरे रुख़्सार पे तिल का मतलब, दौलत-ए-हुस्न पे दरबान बिठा रक्खा है।' ठीक इसी तरह कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के चेहरे पर तिल है जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है। कैटरीना कैफ के चेहरे पर तो नहीं, लेकिन नाभि के नीचे एक तिल है। आइए जानते हैं किन एक्ट्रेसेस के चेहरे पर है तिल—
रेखा

सदाबहार ब्यूटी रेखा को उनके बचपन में फ्रेंड्स ने बॉलीवुड में आने के बात पर कह दिया था कि 'कभी आईने में चेहरा देखा है अपना?' आज वही रेखा, खूबसूरती के मामले में युवा एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। रेखा के चेहरे पर होठों के पास तिल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।
आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। उनके चाहने वालों में लड़के-लड़कियां दोनों हैं। उनके चेहरे पर सिर के और कान के बीच में एक तिल है। ये तिल गौर से देखने पर ही नजर आता है।
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन तक इन 8 बॉलीवुड स्टार्स ने 'अपनों' के लिए बॉडी पर बनवाए खास टैटू
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी एक तिल है। हालांकि ये आसानी से नजर नहीं आता है। उनकी जालाइन के पास ये तिल स्पॉट करना आसान नहीं है।
परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर नाक की तरफ एक तिल है। इसे आसानी से स्पॉट किया जा सकता है। इसके अलावा उनके गले की तरफ भी एक तिल है।
यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक, जब मेकअप की गलतियों ने बिगाड़ दिया एक्ट्रेसेस का लुक
कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ के चेहरे पर कोई तिल नहीं है। हालांकि जब वे अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करती हैं तो नाभि के नीचे एक तिल नजर आता है।
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के चेहरे पर भी एक खूबसूरत तिल है। ये तिल उनकी ठुड्डी पर है। ये उनकी ब्यूटी पर चार चांद लगाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments