Breaking News

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने इतना कमाल निभाया विलेन का रोल कि हीरो से ज्यादा ये वाहवाही लूट कर ले गई

बॉलीबुड में ऐसी अभिनेत्रियां शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग किरदार से दर्शकों को बांधा रखा है। आज हम आपको 6 ऐसे बॉलीवुड अभिनेत्रियों से रूबरू कराने जा रहे है, जिन्होंने कमाल की विलेन की भूमिकाएं निभाई है। इन अभिनेत्रियों ने वह साहस किया जो दूसरे उनसे पहले नहीं करते थे। अक्सर देखा गया कि एक नायिका ने कभी खलनायक का रोल प्ले नहीं किया, लेकिन इन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों ने इस धारणा को बदलते हुए पर्दे पर नायिका के साथ-साथ विलेन की भी भूमिका निभाई है। जिसे दर्शकों द्वारा बेहद सराहा भी गया है। आइये जानते है आखिर ये 6 अभिनेत्रियां कौन है, जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के रूप में देखा गया है।

काजोल

एक्ट्रेस काजोल को हमेशा हमने मासूम और आकर्षक रूपों में देखा है, लेकिन उन्होंने भी बॉलीवुड फिल्म में महिला विलेन की भूमिका बखूबी निभाई है। उन्होंने एक ठंडे खूनी हत्यारे के रूप में 'गुप्त : द हिडन ट्रुथ (1997)' फिल्म में रोल प्ले किया है। इस फिल्म में रहस्य को उजागर करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि बॉबी देओल द्वारा निभाया गया नायक साहिल अपने सौतेले पिता की हत्या के लिए झूठा आरोप लगाने और दोषी ठहराए जाने के बाद जेल से भाग जाता है और अपने पिता के हत्यारे की तलाश में है। फिल्म के अंत में पता चलता है कि इस घटना को अंजाम देने वाली ईशा (काजोल) थी, जिसने हत्या उसके सौतेले पिता की हत्या कि थी, ताकि वह अपने प्रेमी साहिल को स्थायी रूप से अपने पास रख सकें।

kajol.jpg

प्रियंका चोपड़ा

फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा एक जानी मानी एक्ट्रेस है, जिसने अपने करियर की दूसरी ही फिल्म 'ऐतराज' में विलेन की भूमिका निभाई थी, इस फिल्म में वह पैसा और पॉवर की वासना को लेकर उत्तेजित थी, जिसमें एक्टर अक्षय कुमार रहते है और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में पूर्व प्रेमिका की भूमिका निभाती है, जो अचानक से अक्षय कुमार और एट्रेस करीना कपूर की खुशी भरी जिंदगी में वापस आ जाती है। ऐतराज फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक धनी वृद्ध व्यक्ति से शादी करती है, और शारीरिक संतुष्टि के साथ अपने पुराने प्यार को वापस पाना चाहती है. प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में शानदार भूमिका निभाई थी, जिसमें उनकी अदाओं ने फिल्म को और बेहतर बना दिया।

aitraaz.jpg

फिल्म 7 खून माफ में प्रियंका की नकारात्मक भूमिका को भी काफी सराहा गया था। इस फिल्म में महिला द्वारा विलेन की भूमिका निभाना आसान नहीं था, इसके बाद भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया, जिसमें वह अपने सभी 7 पतियों को मार डालती है।

saath-khoon-maaf.jpg

कंगना रनौत

कंगना रनौत को कौन नहीं जानता, जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। कंगना एक बेहद उम्दा नायिका है, जिन्होंने भी अपने करियर में बॉलीवुड फिल्म में विलेन महिला की भूमिका निभाई है। फिल्म 'कृश-3' में कंगना एक अलग लुक में दर्शकों के सामने आई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आई, लेकिन इस फिल्म में कंगना ने एक विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह शुरूआत से विलेन की भूमिका में नजर आई, लेकिन फिल्म के अंत में वह बदल जाती है और अच्छाई का साथ देती है। इस फिल्म में कंगना के खास डिजाइन किए लुक और कॉस्ट्यूम ने तहलका मचा दिया था।

kangana_1.jpg

विद्या बालन

विद्या बालन ने फिल्मी पर्दे पर ज्यादातर अच्छाई से भरी फिल्में की है, लेकिन उन्होंने 2010 में अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'इश्किया' में नकारात्मक भूमिका निभाई है, जिसे व्यापक रूप से सराहा गया। विद्या, एक बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी के साथ एक विधवा से छेड़खानी की भूमिका निभाई है, इस फिल्म को विभिन्न पुरस्कार और प्रशंसा मिली, इसके साथ ही इस फिल्म को, फिल्म समारोहों में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। बता दें कि विद्या ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीता है और फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड मिला है।

ishqiyaa.jpg

तब्बू

पुराने बॉलीवुड फिल्मों में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस तब्बू ने भी विलेन की भूमिका निभाई है। जी हां, तब्बू ने 'अंधाधुन' फिल्म में नकारात्मक भूमिका से दर्शकों के दिमाग में एक अलग ही छाप छोड़ दी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मुख्य किरदार निभाया है, और राधिका आप्टे उनकी प्रेमिका रहती है। यह फिल्म क्राइम थ्रिलर है, जिसकी खास बात यह है कि यह आपको अपनी सीट के किनारे पर रखता है और आप कभी नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। अब बात करें पुरस्कार की, तो तब्बू ने विलेन की भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 'ज़ी सिने पुरस्कार' जीता और उन्हें कई अन्य पुरस्कारों और प्रशंसाओं के लिए नामांकित किया गया।

tabu.jpeg

बिपाशा बसु

खूबसूरत अदाकाराओं में से एक बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने में सबसे ऊपर है। बिपाशा बसु कई बार विरोधी नायिका के रूप में देखी गई है। बता दें कि बिपाशा बसु ने ऑन-स्क्रीन विलेन के रूप में फिल्म जिस्म (2003) और राज़ 3 (2009) में काम किया है। फिल्म जिस्म में बिपाशा ने एक अरबपति व्यवसायी की पत्नी की भूमिका निभाई है। जिसमें उसका संबंध किसी गैर मर्द के साथ रहता है और इसी प्रेम संबंध के चलते उसे उसके प्रेमी द्वारा मार दिया जाता है। वहीं राज 3 में बिपाशा बसु ने नकारात्मक चरित्र को पूरी तरह से निभाया, जिसके लिए उसे प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

raaz-3.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments