Breaking News

ये स्टार्स अपने बच्चों की शादी फिल्मों घरानों में कराना चाहते थे लेकिन इन वजहों से नहीं बनी बात

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके साथ काम करने का हर किसी का ख्वाब होता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जो अपने बच्चों की शादी फिल्मों घरानों में कराना चाहते थे। लेकिन किसी न किसी कारण उनका ये ख्वाब पूरा नहीं हो पाया। इस लिस्ट में हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, रणधीर कपूर और विनोद खन्ना जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। तो चलिए आज आपको इन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं-

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन से कराना चाहती थीं। उन्हें अभिषेक में एक परफेक्ट हसबैंड की क्वालिटी दिखती थी। लेकिन ईशा ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह अभिषेक को अपने भाई की तरह मानती हैं। जिसकी वजह से दोनों की शादी की बात आगे नहीं बढ़ी।

ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को अपना दामाद बनानी चाहती थीं हेमा मालिनी, लेकिन बेटी ईशा देओल ने कर दिया साफ इंकार

राजेंद्र कुमार
बॉलीवुड में राजेन्द्र कुमार और राज कपूर की दोस्ती काफी मशहूर थी। राजेंद्र कुमार अपने बेटे कुमार गौरव की शादी राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से कराना चाहते थे। उन्होंने दोनों की मंगनी भी तय कर दी थी। लेकिन गौरव की एक्ट्रेस विजेता पंडित से नजदीकियां बढ़ रही थीं। जिसके बाद रीमा संग रिश्ता टूट गया। फिर गौरव कुमार ने सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की।

रणधीर कपूर
रणधीर कपूर अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से कराना चाहते थे। अभिषेक और करिश्मा भी एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन उसके बाद ये रिश्ता टूट गया।

ये भी पढ़ें: जब गिरफ्तार करने आई पुलिस को शाहरुख खान ने समझ लिया अपना फैन, लॉकअप में बिताई थी रात

विनोद खन्ना
विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय खन्ना की शादी रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर से कराना चाहते थे। दोनों की शादी की बात भी तय हो गई थी। लेकिन फिर करिश्मा की मां बबीता कपूर के कारण ये रिश्ता नहीं हो पाया। कहा जाता है कि बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के पीक पर करिश्मा शादी कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments