Breaking News

बॉलीवुड की इन फिल्मों ने लांघी बोल्डनेस की सारी हदें, मूवी देखने के बाद लोगों के छूटे पसीने

बॉलीवुड दुनियां में हर साल तमाम फिल्में रिलीज़ होती हैं, जिसमें से कुछ मूवी बॉक्स ऑफिस में हिट हो जाती हैं तो कुछ फ्लॉप हो जाती है। हिट होने वाली मूवीस में कुछ फिल्में पारिवारिक या देश भक्ति की भी होती हैं तो कुछ मूवी में बोल्डनेस और अडल्ट सीन जमकर परोसे जाते हैं। वहीं फिल्मों में बोल्ड कंटटेंट पर सेंसर बोर्ड नजर बनाएं रखता है और जहां बोल्ड सीन पर बोर्ड छुरी चला कर उसे काट देता है। वहीं कुछ फिल्में सेंसर बोर्ड की नजर से बच जाती है तो हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसने खूब बोल्ड कंटेंट परोसा फिर में सेंसर बोर्ड की केंची से बच गई।

कामसूत्र

बात करें फ़िल्म "कामसूत्र" की तो इस फ़िल्म में बोल्डनेस और अडल्ट सीन जमकर दिखाए गए थे। इस फ़िल्म के रिलीज होने पर काफ़ी बवाल भी हुआ था। क्योंकि इसमें एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस जमकर परोसी थी और यही कारण था कि लोगों ने इस फ़िल्म के सीन और कंटेंट को लेकर काफ़ी हंगामा किया था।

kamasutra.jpg

आस्था: इन दा प्रिजन ऑफ स्प्रिंग

बॉलीवुड आज से नहीं बल्कि 90 के दशक से ही फिल्मों में बोल्डनेस दिखाते आ रहा हैं। तब भी कुछ फिल्में ऐसी होती थी जो लोगों को काफ़ी पसंद आती थी। आस्था: इन दा प्रिजन ऑफ स्प्रिंग मूवी भी 1997 में रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म एक इरोटिक ड्रामा फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में रेखा और ओम पुरी लीड रोल में थे। इस मूवी में रेखा ने एक वेश्यावृत्ति का रोल प्ले किया था। जिसमें उन्होंने काफ़ी बोल्ड सीन किये थे।

asthaa.jpg

मर्डर

इमरान हाशमी हमेशा से बॉलीवुड में किसिंग सीन की बजह से जाने जाते हैं। हाशमी की ऐसी एक भी मूवी नहीं होगी जिसमें उन्होंने अपनी हेरोइन के साथ किश न किया हो। उसी तरह मर्डर मूवी में भी इमरान और मल्लिका के बीच काफ़ी बोल्ड सीन किये गए थे। वही मल्लिका शेरावत ने अपनी बोल्डनेस से लोगों को दीवाना बना दिया था। इसी बजह से दर्शक आज भी इस मूवी को देखना पसंद करते है। इस फ़िल्म की कहानी में हीरो शादी के बाद भी अपनी प्रेमिका से रिश्ता रखता है।

murder_1.jpg

गर्लफ्रैंड

बात गर्लफ्रैंड मूवी की करें तो यह एक बॉलीवुड ड्रामा मूवी थी। जो 2004 में रिलीज हुई थी। निर्देशक कारण राजदान की इस फ़िल्म में लीड रोल में ईशा कोपिकर, अमृता अरोड़ा, सुमित निझावन और आशीष चौधरी थे। इस मूवी में अमृता अरोड़ा व ईशा कोपिकर के बीच ही प्यार, किश व बोल्डनेस को दिखाया गया। जो कि लोगों को कतई नहीं भाया और इस मूवी के आते ही लोगों ने काफ़ी बवाल किया था।

girlfriend.jpg

जूली

नेहा धूपिया स्टारर फ़िल्म में जुली साल 2004 में रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म एरोटिक बॉलीवुड ड्रामा पर आधारित थी। इस फ़िल्म में नेहा धूपिया यानी कि जूली का किरदार निभाने वाली लड़की का कई बार लड़कों द्वारा शोषण किया गया था। साथ ही धूपिया ने इस फ़िल्म में कई बोल्ड सीन भी किये थे।

julie.jpg

जिस्म 2

बोल्ड सीन की बात हो और सनी लियोनी का नाम न आए ऐसा अक्सर कम ही होता हैं। क्योंकि सनी लियोनी ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की हैं तब से वह अपनी बोल्डनेस से लोगों को चर्चा में रहती हैं। बात करें 2012 में आई सनी लियोनी की पहली फ़िल्म जिस्म 2 की तो इस फ़िल्म में सनी लियोनी के साथ रणदीप हुड्डा ने लीड रोल का किरदार निभाया था। इस मूवी में सनी ने काफ़ी बोल्ड सीन किये थे।

jism2.jpg

रागिनी एमएमएस2

सनी लियोनी हमेशा से ही अपने बोल्ड सीन की बजह से सुर्खियों में बनी रहती है। सनी की मूवी हो और उसमें बोल्ड सीन न परोसा गया हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बात करें 2014 में आई सनी की रागिनी एमएमएस 2 मूवी की तो यह एक एरोटिक हॉरर फिल्म थी। जिसमें सनी ने हॉरर सीन के साथ बोल्ड सीन भी किये थे।

ragini.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments