Breaking News

अमिताभ बच्चन से लेकर सैफ अली खान तक, जब शादीशुदा होने के बाद भी इश्क कर बैठे ये 10 सेलेब्स

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स और उनके कथित अफेयर्स ने हमेशा ही फैंस को चौंकाया है। अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की बात हो या बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी की, सेलेब्स के शादी के बाद भी लिंकअप की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। कई बार सेलेब्स के विवाह बाद संबंधों से उनके जीवन में तूफान भी आए हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो शादीशुदा थे और उनका नाम अन्य एक्ट्रेसेस से जुड़ा-

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय

after_marriage_affair_shatrughan.png

शत्रुघ्न सिन्हा पहले से पूनम सिन्हा से शादी कर चुके थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय वे रीना राूय को भी डेट कर रहे थे। रीना ने शत्रुघ्न से पहली शादी छोड़ने की बात कही थी, जिस पर एक्टर ने मना कर दिया था।

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत

after_marriage_affair_aditya_pancholi.png

कहा जाता है कि आदित्य पंचोली की पत्नी ने पति के कंगना रनौत से ओपन रिलेशन को स्वीकार कर लिया था। दोनों की नजदीकियों की चर्चा होने लगी थी। हालांकि एक दिन दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ और मामला वहीं खत्म हो गया। कंगना ने कहा था कि उनका आदित्य से रिलेशन 'बुरा' रहा।

गोविंदा और रानी मुखर्जी

after_marriage_affair_govinda.png

गोविंदा और रानी मुखर्जी की मुलाकात 'हद कर दी आपने' के दौरान हुई। तब गोविंदा मैरिड थे। कहा जाता है कि गोविंदा ने रानी को गिफ्ट देना शुरू कर दिया था। वे रानी को फिल्में देने के लिए भी रिकमेंड करने लगे थे। इससे उनकी पारिवारिक लाइफ खराब होने लगी और पत्नी सुनीता ने घर छोड़ने की धमकी दे दी। गोविंदा-रानी के बीच अचानक संबंध बिगड़ गए और उनका परिवार टूटने से बच गया।

बोनी कपूर और श्रीदेवी

after_marriage_affair_bony_kapoor.png

जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को डेट करना शुरू किया, तब वे शादीशुदा थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्नी मोना कपूर ने श्रीदेवी की खूब मदद की थी। हालांकि उन्हें नहीं पता था कि जिसकी वे मदद कर रही हैं, वो उनके पति को डेट कर रही हैं। कहा जाता है कि जब श्रीदेवी ने बोनी से शादी की तब वे सात महीने से प्रेग्नेंट थीं।

यह भी पढ़ें : गुपचुप शादी के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने दिया था Sridevi को धोखा, बोनी कपूर ने पहली पत्नी को छोड़कर थामा था अभिनेत्री का हाथ

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

after_marriage_affair_rani_mukherjee.png

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने कई साल अपना रिलेशन छिपा के रखा। साल 2001 में आदित्य ने कॉलेज फ्रेंड पायल खन्ना से शादी की थी। हालांकि 8 साल बाद उनका तलाक हो गया। बताया जाता है कि इसके पीछे आदित्य और रानी की बढ़ती नजदीकियां थीं। दोनों ने साल 2014 में शादी कर ली।

आमिर खान और किरण राव

after_marriage_affair_aamir_khan.png

आमिर खान ने रीना दत्ता से तब शादी की थी जब वे 21 साल के थे। करीब 15 साल वे साथ रहे। जब फिल्म 'लगान' शुरू हुई, तो आमिर की नजदीकियां किरण राव से बढ़ने लगीं। वे इस मूवी में सहायक निर्देशक थीं। साल 2002 में आमिर ने तलाक लिया और किरण से नाता जोड़ लिया। हालांकि इसी साल आमिर ने किरण से भी तलाक ले लिया है। दोनों की इस शादी से एक बेटा है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन सेलेब्स को पहली शादी में नहीं मिली खुशी, दूसरी शादी करने का लिया फैसला

सैफ अली खान और रोसा कैटालीनो

after_marriage_affair_saif_ali.png

सैफ अली खान और 21 साल की उम्र में अमृता सिंह से शादी की थी। हालांकि 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि उनकी शादी टूटने में इटालियन मॉडल रोसा कैटालीनो भी एक वजह रही। हालांकि उनका ये रिश्ता बहुत लम्बा नहीं चला पाया। सैफ फिलहाल करीना कपूर के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

after_marriage_affair_priyanka.png

फिल्म 'ऐतराज' के दौरान प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार करीब आए। कहा जाता है कि दोनों इस दौरान एक-दूसरे को डेट करने लगे। चर्चा थी कि इस बात का पता ट्विंकल खन्ना को लगा और उन्होंने अक्षय को पब्लिक में चांटा रसीद कर दिया। इसके बाद अक्षय ने प्रियंका के साथ कोई मूवी नहीं की।

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी

after_marriage_affair_mithun.png

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के अफेयर के चर्चे भी खूब सुर्खियों में रहे। कहा जाता है कि योगिता बाली को शर्मिन्दगी से बचाने के लिए मिथुन ने अपने रिलेशन को पब्लिक नहीं किया। चर्चा ये भी थी कि मिथुन-श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता लम्बा नहीं चल पाया।

अमिताभ बच्चन और रेखा

after_marriage_affair_amitabh.png

अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खबरें हमेशा रहस्य का विषय रही हैं। कई बार इंटरव्यूज में रेखा से इस बारे में सवाल किए जाते रहे हैं। रेखा ने अमिताभ को पंद किए जाने तक के बयान दिए थे। एक इंटरव्यू में जब अमिताभ से रेखा से अफेयर पर पूछा गया तो काफी नाराज हो गए थे। आज भी रेखा अप्रत्यक्ष रूप से अमिताभ का नाम लेकर अपने रिलेशन का हिंट देती नजर आती हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहती हैं। रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबरों को लेकर एक्टर की पत्नी जया बच्चन भी परेशान रहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments