Breaking News

बेटे संजय के रेखा से अफेयर से चिंतित थे सुनील दत्त, एक जमाने में खुद हुआ करते थे एक्ट्रेस के दीवाने

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का आज जन्मदिन है। 29 जुलाई, 1959 को मुंबई में सुनील दत्त और नगरिस दत्त के यहां जन्में संजय ने 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर ने कई सफल फिल्में इंडस्ट्री को दीं। एक्टर जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे, वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरी। कई एक्ट्रेसेस के साथ उनक अफेयर के चर्चे आज भी फैंस के बीच होना आम है। रिपोर्ट्स के अनुसार संजय का अफेयर एक्ट्रेस रेखा से भी रहा। खास बात ये है कि एक जमाने में सुनील दत्त का नाम भी रेखा से जुड़ा था।

गुपचुप कर ली थी शादी!
संजय दत्त की लाइफ में कई एक्ट्रेसेस आईं और चली गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय ने एक्ट्रेस रेखा के साथ 1984 में फिल्म 'जमीन आसमान' की थी। वैसे तो इस मूवी में संजय ने रेखा के किरदार के बेटे का रोल अदा किया था। लेखक यासीर उस्मान की बुक 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार, संजय अपने से 5 साल बड़ी रेखा के प्यार में पड़ गए। इस मूवी से हुई उनकी मुलाकात धीरे—धीेरे नजदीकियों में बदल गई। फिल्म के सेट और बाहर दोनों लगातार साथ दिखने लगे। जब ये खबर संजय के पिता सुनील दत्त को लगी, तो उनको चिंता होने लगी। कहा तो ये भी जाता है कि संजय—रेखा ने गुपचुप एक मंदिर में शादी भी कर ली थी।

यह भी पढ़ें : पहली फिल्म के प्रीमियर पर Sanjay Dutt ने रखी थी एक सीट खाली, वजह बनी थी ये एक्ट्रेस....

sanjay_dutt_affair.png

प्रेस नोट जारी कर किया अफेयर की खबरों का खंडन
संजय और रेखा के अफेयर की जानकारी सामने आने के बाद सुनील दत्त के रातों की नींद उड़ सी गई। सबसे पहले उन्होंने अपने बेटे को अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहा। हालांकि संजय को ये बात समझ नहीं आई। इससे परेशान सुनील ने सीधे रेखा से अपने बेटे से दूर रहने के लिए कहा। बताया जाता है कि इसके बाद रेखा ने संजय से दूरियां बना ली थीं। रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने संजय के साथ अफेयर अमिताभ को जलाने के लिए किया था। लेकिन मीडिया में संजय-रेखा के अफेयर की खबरों पर विराम लगाने के लिए सुनील ने प्रेस नोट जारी कर समाचारों का खंडन किया।

यह भी पढ़ें : नरगिस के लिए सुनील दत्त कूद गए थे धधकती हुई आग में, अस्पताल में ही कह डाली थी दिल की बात

पिता का भी रहा अफेयर!
संजय के रेखा से रिलेशन को लेकर सुनील दत्त को ज्यादा चिंता शायद इसलिए भी हुई कि एक जमाने में उनका नाम भी एक्ट्रेस से जुड़ गया था। सुनील और रेखा ने 'नागिन', 'प्राण जाए पर वचन ना जाए' जैसी मूवीज की थीं। इसी दौरान दोनों के अफेयर पर खबरें आने लगीं। इस बात की जानकारी सुनील दत्त की पत्नी नरगिस दत्त को भी हो गई थी। नरगिस ने 1976 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था,'रेखा मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि जैसे वो बड़ी आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। कुछ लोगों की नजर में वह किसी चुड़ैल से कम नहीं है। कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं उसे समझ सकती हूं। मैंने अपने वक्त में बहुत सारे बच्चों के साथ काम किया है। कई लोगों में मनोवैज्ञानिक समस्याएं होती है। वह खोई रहती है, उसे एक मजबूत मर्द की जरूरत है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments