Breaking News

दीपिका से पहले इन हसीनाओं के साथ रणवीर सिंह लगा चुके हैं दिल, चौंका देंगे ये नाम

नई दिल्ली। फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, जिन्हें हर पल एक साथ आज भी रोमांस करते देखा जा सकता है। इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से शुरू हुई थी। उसके बाद इस जोड़ी ने 'पद्मवात' और 'बाजीराव-मस्तानी' में भी साथ में काम किया। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ती गई।

बताया जाता है कि रणवीर सिंह का दीपिका पादुकोण से पहले कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। चर्चा है कि इसमें हेमा मालिनी की बेटी आहना से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

Read More:- जाह्नवी कपूर-नोरा फतेही, इन दो हसीनाओं के बोल्डनेस ने लगाई आग,दिए जबरदस्त पोज

1_1.jpg

फर्स्ट अफेयर आहना देओल के साथ

फिल्मों में आने से पहले रणवीर का अफेयर हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल से था ये दोनों उस दौरान एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।तभी आहना और रणवीर एक दूसरे के काफी करीब आए थे। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

Read More:- आमिर खान-किरण राव के तलाक के बाद बेटी Ira Khan ने शेयर किया पोस्ट, लिखी चौंका देने वाली बात

anushkasharmaranveersingh.jpg

अनुष्का शर्मा से जुड़ा नाम

बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद रणवीर का नाम अनुष्का शर्मा से जुड़ा था। 'बैंड-बाजा-बारात' में डेब्यू करने वाले इन दोनों ने इसके बाद 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' में एक साथ काम किया। इस दौरान ये दोनों ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी करीब नजर आए।

Read More:- अर्जुन कपूर ने खुशी और जान्हवी कपूर के रिश्तों को लेकर का बड़ा खुलासा, बोले- हम अब भी हैं अलग परिवार

parineeti_chopra.jpg

परिणीति चोपड़ा

अनुष्का से दिल टूट जाने के बाद रणवीर का रिश्ता प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़ने लगा। दोनों ने लेडीज वर्सेज रिक्की वहल और किल दिल में काम किया था। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर को लेकर कभी कोई खुलासा नही किया था। लेकिन दोनों को कई बार साथ में कैमरे में कैद किया गया था।

ranveer_sonakshi.jpg

सोनाक्षी सिन्हा

परिणीति चोपड़ा से दूर जाने के बाद रणवीर सोनाक्षी सिन्हा के करीब आने लगे। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर 'लूटेरा' मूवी में एक साथ नजर आए थे। इन दोनों जोड़ी के अफेयर को हवा तब मिली थी जब कुछ जगहों पर दोनों को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले देखा गया था। लेकिन बाद में इनके बीच भी दूरियां आ गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments