Breaking News

पैपराजी को देख तैमूर ने दिए दमदार पोज, बेटे का ऐसा एक्साइटमेंट देख पापा सैफ अली खान भी हुए हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड् की बात करें तो हैं एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान। तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। खास बात ये कि पैपराजी भी तैमूर की दीवानी है। बीते दिन बड़े दिनों में तैमूर पैपराजी के कैमरों के सामने आए। लंबे समय बाद पैपराजी को देख तैमूर भी एक अलग मूड में स्पॉट हुए। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Taimur Ali Khan

पैपराजी के सामने तैमूर अली खान ने दिए खूब पोज

दरअसल, बीते दिन तैमूर अली खान पापा सैफ अली खान संग डेंटल क्लिनिक पर गए थे। जब सैफ तैमूर को लेकर गाड़ी से उतरे। तैमूर जो कि अब बड़े हो चुके हैं और उन्होंने बोलना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने पैपराजी को देखा जोरदार पोज देने लगे। तैमूर ने अलग-अलग अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। तैमूर कैमरे के सामने विक्ट्री साइन बनाकर खूब एन्जॉय करते दिखे। तभी तैमूर ने Can I Go कहा और पापा के साथ चले गए।

Taimur Ali Khan

अजीबो गरीब पोज में हो चुके हैं पहले कैप्चर

वैसे आपको बता दें इससे पहले तैमूर को पैपराजी ने अजीबो गरीब मुंह बनाते हुए स्पॉट किया था। तैमूर पहले जब भी मीडिया को देखते तो या तो एंग्री मूड होते और मीडिया को जाने को कहते है या फिर कभी वो मां करीना कपूर पर गुस्सा करते हुए दिखाई देते हैं। तैमूर अली खान अपनी आउटफिट्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरते हैं।

kapoor kapoor khan

करीना कपूर ने शेयर बेटे तैमूर की डाइट

यही नहीं बीते दिन करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान की डाइट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तैमूर के खाने की प्लेट में पपीता, केला और सेब काट कर रखे हुए थे। फलों से सजी इस प्लेट को शेयर करते हुए करीना कपूर ने तस्वीर पर लिखा था कि मेरे टिम की प्लेट हमेशा फुल होती है। करीना कपूर खान अपने बच्चों का खूब खास ध्यान रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे को भी जन्म दिया। जिसका नाम सैफ और करीना ने जेह रखा है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments