Breaking News

शिल्पा शेट्टी से लेकर अनु मलिक तक, जब रातों रात बदल दिए गए रियलिटी शोज के ये जज

मुंबई। टीवी की दुनिया के कई शोज ऐसे हैं जिनमें लगातार एक टीम को हर बार मौका दिया जाता रहा है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है कि पहले से सेट कलाकारों को रातोंरात शोज से हटा दिया गया और उनकी जगह किसी नए स्टार ले ली। आइए जानते हैं किन स्टार्स को किया गया रिप्लेस—

शिल्पा शेट्टी

replaced_in_show_shilpa_shetty.png

हाल ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक रिपोर्ट में कहा गया कि डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से शिल्पा को रिप्लेस कर दिया गया है। अब करिश्मा कपूर को उनकी जगह देने की जानकारी सामने आई है।

अनु मलिक

replaced_in_show_anu_malik.png

संगीत निर्देशक अनु मलिक ने शुरू से सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज किया है। शो के 12वें सीजन में भी अनु मलिक को जज के रूप में शामिल किया गया। हालांकि उनके मी टू के आरोपों में घिरने के बाद उनकी जगह जावेद अली को ले लिया गया था।

मलाइका अरोड़ा

replaced_in_show_malaika.png

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज के रूप में नजर आईं थीं। हालांकि इस शो में किन्ही कारणों से एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया गया। उनकी जगह नोरा फतेही ने ले ली थी।

नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी

replaced_in_show_neha_and_vishal.png

मुुंबई में कोरोना लॉकडाउन के चलते 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग को दमन में शिफ्ट किया गया था। शो रेग्यूलर जज नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने निजी कारणों से वहां जाने से इंकार कर दिया था। इसके चलते अनु मलिक और मनोज मुंतशिर को उनकी जगह दी गई।

सोना मोहपात्रा

replaced_in_show_sona_mohpatra.png

रियलिटी म्यूजिक शो 'सा रे गा मा पा' को 2018 में सिंगर सोना मोहपात्रा, कम्पोजर शेखर और वाजिद के साथ जज कर रहीं थीं। एक महीना जज करने के बाद सोना को सिंगर ऋचा शर्मा से रिप्लेस कर दिया गया। बताया गया कि सोना के पहले से कुछ कमिटमेंट्स थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments