Breaking News

भारी बारिश के बाद मुंबई में दो जगह बिल्डिंग गिरने से 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के चेम्बूर में लैंडस्लाइड होने की वजह से एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में यह दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण चेम्बूर में कुछ झोंपड़ियों पर अचानक एक दीवार गिर गई जिसके चलते 11 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अधिकारियों के अनुसार अभी अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं जिन्हें बचाने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : आज हो सकती है देश के इन राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उल्लेखनीय है कि कल रात से ही मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। लगातार कई घंटों से जारी बारिश के चलते मुंबई में बहुत के निचले इलाकों में पानी भर गया है जिसकी वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments