Breaking News

जब भूटान ट्रिप के दौरान विराट कोहली से गुस्सा हो गई थीं विराट कोहली

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से शादी की है। दोनों ने साल 2017 में देश से दूर इटली में शादी की। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों दुनियाभर में पॉपुलर हैं। अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। साल 2019 में विराट और अनुष्का भूटान ट्रिप पर गए थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थीं। लेकिन क्या आपको पता है इस ट्रिप के दौरान अनुष्का विराट से गुस्सा हो गई थीं।

भूटान ट्रिप पर गए विराट-अनुष्का
दरअसल, अनुष्का शर्मा को लगा कि विराट कहीं खो गए हैं। ऐसे में जब विराट उनके पास पहुंचे तो वो उनसे गुस्सा हो गईं। ये पूरा किस्सा खुद विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्‍तान सुनील छेत्री को इंस्‍टाग्राम लाइव सेशन पर सुनाया था। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों लाइव आए थे। ऐसे में कोहली ने उन्हें भूटान का मजेदार सुनाया।

virat_kohli_anushka_sharma1.jpg

लाइव सेशन के दौरान सुनाया किस्सा
सुनील छेत्री ने विराट कोहली से पूछा कि भूटान में ऐसा क्या हुआ था कि आप अपनी बीवी को छोड़कर भाग निकले थे। जिसके बाद विराट ने कहा, 'हम भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। हम दोनों साथ में बाइक चला रहे थे, तभी बीच में कुछ भीड़ नजर आई, उसमें से किसी ने कहा कि अरे यह तो विराट जैसा लग रहा है, फिर मुझे पता नहीं क्या सनक सवार हुई कि मैंने तेजी से अपनी बाइक दौड़ाई।'

virat_kohli_anushka_sharma2.jpg

अनुष्का हो गईं नाराज
विराट ने आगे बताया, 'मैं ऐसे भागा जैसे कोई रेस खत्म करनी है। इसके बाद मैं जब काफी आगे निकल गया, तो मैंने पीछे मुड़कर देखा तो अनुष्का नजर नहीं आई। हमारे साथ एक गाड़ी चल रही थी, कि हम जब थकें तो बाइक इसमें रखकर गाड़ी से आगे निकलें। फिर पता चला कि अनुष्का पीछे गाइड के साथ हैं, मैंने यू-टर्न मारा और पीछे अनुष्का के पास पहुंचा। अनुष्का रुकी नहीं, मैं उनके बगल-बगल में बाइक चलाकर उनसे बात कर रहा था कि पता नहीं चला कि कब आगे निकल गया। अनुष्का मेरे से बात ही नहीं कर रही थीं। वो ऐसे बर्ताव कर रही थीं कि कोई रोडसाइड उन्हें परेशान कर रहा है।' विराट ने हंसते-हंसते कहा, 'अच्छा हुआ कोई सिक्योरिटी वाला नहीं आ गया।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments