Breaking News

प्रिंयका चोपड़ा ने बनवाया नया टैटू, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है। दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा फैंस के साथ अपनी बाकी चीजों को भी शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी पर एक नया टैटू बनवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार को द अंडरटेकर ने असली फाइट के लिए किया चैलेंज, मिला मजेदार जवाब

प्रियंका का टैटू हुआ वायरल
हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने ये टैटू अपने पति निक जोनस के लिए नहीं बनवाया है। दरअसल, ये टैटू प्रियंका ने अपने तीनों पालतू कुत्तों को डेडिकेट किया है। प्रियंका अपने पेट्स से काफी प्यार करती हैं। वह उनके साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने पेट्स के लिए एक बेहद ही खास टैटू बनवाया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने टैटू का खुलासा किया है।

priyanka_chopra_tattoo.jpg

पैर पर बनवाया टैटू
प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके पैर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पैर पर लाइट ब्लू कलर की नेलपेंट लगा रखी हैं। वहीं, उनके पैर में टैटू बना नजर आ रहा है। एक्ट्रेस कुत्तों के पंजों का निशान बनाया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "समर नेल्स; समर टैटू #happyfeet." अब एक्ट्रेस का ये नया टैटू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: फिल्म के बदले नीना गुप्ता के साथ रात बिताना चाहता था प्रोड्यूसर

तीन पेट्स को किया अडॉप्ट
प्रियंका चोपड़ा के पास तीन पेट हैं। सबसे पहले उन्होंने डायना को अडॉप्ट किया था। डायना को वह अपनी बेटी कहती हैं। इसके बाद प्रियंका ने शादी के बाद अपने पति निक जोनस को पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर गिनो गिफ्ट किया था। वहीं, कोविड के दौरान दोनों ने तीसरा डॉग पांडा अडॉप्ट किया था। तीनों के इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के सम्मान में टैटू बनवाया था। कैंसर की बीमारी के कारण उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके ठीक एक साल पहले उन्होंने अपनी लिखावट में 'डैडीज़ लिल गर्ल' नाम का टैटू बनवाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments