Breaking News

Anupama 3rd June 2021 Written Updates: परिवार दुख पहुंचाकर वनराज ने लिया बड़ा फैसला, काव्या संग ले लिए सात फेरे

नई दिल्ली। शो अनुपमा में काफी लंब से वनराज और काव्या की शादी का ट्रैक चल रहा है। शो में काफी जोरदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। जिसे देखने में दर्शकों को भी खूब मज़ा आ रहा है। शादी से भागे वनराज वापस आते हैं और अपने भागने की वजह बतातें हैं। वह काव्या को खूब डांटते हैं और फिर ऐसा बर्ताव ना करने की चेतावनी देते हैं। जानिए आज के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होगा।

वनराज ने किया शादी करने से मना

शादी के दिन वनराज गायब हो जाते हैं। काफी ढूंढने के बाद भी वनराज शादी के मंडप में नहीं पहुंचते हैं। कुछ देर बाद वनराज आते हैं और काव्या से कहते हैं कि वह उनसे शादी नहीं करना चाहते हैं। जिसे सुन काव्या से भौखला जाती हैं। काव्या वनराज को धमकी देती हैं कि अगर वह उनसे शादी नहीं करेंगे। तो वो उन्हें बर्बाद कर देंगी। जिसके बाद अनुपमा काव्या और वनराज को समझाती हैं। अनुपमा दोनों को एहसास दिलाती हैं कि प्यार करने के बाद भी आज अगर दोनों खुश नहीं हैं। तो क्या फायदा था इतने रिश्तें खराब करने की।

अनुपमा ने बयां किया दर्द

अनुपमा वनराज और काव्या को समझाते हुए बताती हैं कि वो जानती हैं कि अकेले रहने का दर्द क्या होता है। अनुपमा बताती हैं कि इस उम्र में तलाक लेना कितना मुश्किल होता है। लोग उन्हें कैसे-कैसे ताने देते हैं। बावजूद इसके उन्होंने यह फैसला लिया क्योंकि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं। अनुपमा वनराज को समझाती हैं कि अगर उन्होंने प्यार किया है। तो वह उसे निभाए ना।

यह भी पढ़ें- Anupama 2nd June 2021 Written Updates: मंडप में वनराज के ना पहुंचने से काव्या ने खोया आपा, अनुपमा-परिवार संग उतरी बदतमीजी पर

वनराज ने तोड़ी चुप्पी

वनराज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बतातें हैं कि वह शादी से भागकर नहीं गए थे, बल्कि उनका दम घुट रहा था इसलिए वह कुछ देर के लिए बाहर चले गए थे। वनराज काव्या को डांटते हैं और उनसे कहते हैं कि अगर उन्होंने फिर से कभी उनके परिवार के साथ ऐसा किया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। वनराज की बात सुन काव्या डर जाती हैं। वनराज काव्या को कहते हैं कि वह उन्हें धमका कर नहीं पा सकती हैं। जिसके बाद राखी दवे पंडित को जानें को कहती हैं, लेकिन वनराज पंडित को जानें से माना कर देती हैं।

काव्या संग वनराज ने लिए सात फेरे

इतना तमाशा होने के बाद वनराज काव्या का हाथ थामते हैं और सात फेरे लेने मंडप में जा पहुंचते हैं। वनराज और काव्या की शादी संपन्न हो जाती है और अब दोनों पती-पत्नी के रिश्ते में बंद जाते हैं। यह देख काव्या बहुत खुश हो जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Anupama 1st June 2021 Written Updates: शादी के लिए मंडप में नहीं पहुंचा वनराज, शाह परिवार को काव्या ने दे डाली धमकी

शो में बाबू जी की एंट्री

अनुपमा के दिल के सबसे करीब उनसे ससुर जी हैं। ऐसे में शो में अब बाबू जी की एंट्री हो गई है। बापू को देख अनुपमा और वनराज काफी खुश हो जाते हैं। वनराज काव्या को छोड़ बाबू जी से मिलने पहुंच जाते हैं। जहां बाबू जी अनुपमा पर खूब प्यार लुटाते हैं। यह देख राखी दवे ताना कसते हुए कहती हैं कि क्या वह सारा आशीर्वाद अपनी पुरानी ही बहू पर लूटा देंगे।

( Pre- शादी करने से मना कर रहे वनराज आखिरकार काव्या से शादी कर लेते हैं। जिसे देख पूरा परिवार दुखी हो जात है। शो में बाबू जी की एंट्री हो चुकी है। जो वनराज से नाराज़ दिखाई देते हैं।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments