Breaking News

02 जून का इतिहास : आज के दिन हिंदी फिल्मों के फनकार शोमैन राज कपूर ने संसार को कहा अलविदा, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 02 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था। कौनसी बड़ी घटनाएं घटी थी, जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 02 जून के दिन देश और दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।


राजकुमार का निधन, अजय विश्नोई ने दिया इस्तीफा, बाबूलाल गौर का हुआ जन्म
आज के दिन बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर का निधन हुआ था। उन्हें एक फिल्म समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ा और ठीक एक माह तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए 2 जून, 1988 को 63 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों का यह महान फनकार संसार को अलविदा कह गया। राज कपूर को 1971 में ‘पद्म विभूषण’ और 1987 में फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इनके अलावा इस दिन बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ था। आज दिन 2008 में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफा दिया।

यह भी पढ़ें :— धीमी पड़ी कोरोना की दूसरी लहर: नए केस में भारी कमी, 3 हफ्ते बाद 50 प्रतिशत गिरावट, मौत का आंकड़ा भी घटा


02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—
1930 : भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी जन्मे थे।
1932 : भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का जन्म हुआ था।
1943 : भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार तथा गायक इलैयाराजा का जन्म हुआ।
1951 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का आज के दिन जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें :— पाकिस्तानी पत्रकार को महंगा पड़ा इमरान सरकार और सेना के खिलाफ आवाज उठाना, एकरिंग से हटाया

1955 : भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक मणिरत्नम आज के दिन पैदा हुए थे।
1955 : भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी 'इन्फ़ोसिस' के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक नन्दन नीलेकणी का जन्म हुआ था।
1961 : भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ तमिलसाई सुंदरराजन का जन्म हुआ था।
1996 : उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1980 : तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी डोला बनर्जी आज के दिन पैदा हुए थे।
1988 : आज के दिन 63 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों का यह महान फनकार शोमैन राज कपूर ने संसार को अलविदा कहा था।
1999 : दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टीवी प्रसारण की शुरुआत हुई।
2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर की।
2008 : मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 : म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद की गई।
2004 : आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स चुनी गईं।
2005 : भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त हुआ था।
2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 : मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 : टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' व 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
2008 : लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
2008 : आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका। फैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
2014 : तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments