Breaking News

शादी की सालगिराह पर अनिल कपूर ने लुटाया पत्नी पर खूब प्यार

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी जवानी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सालों बाद भी अनिल कपूर जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। वहीं हाल ही में अनील कपूर और सुनीता कपूर ने अपनी शादी की सालगिराह बनाई है। दोनों ने ही अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। सोशल मीडिया पर भी कमल को खूब बधाइयां मिली थी। इसी के साथ आपको बता दें केवल अनिल कपूर ही अपनी जवानी के लिए चर्चाओं में नहीं रहते हैं, बल्कि उनकी पत्नी सुनीता भी अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम आपको बतातें हैं कि पत्नी सुनीता कपूर पर प्यार लुटाते हुए अनिल कपूर ने क्या कहा।

anil_3.jpg

अनिल कपूर ने स्पेशल ढंग से विश किया पत्नी को

लाइम लाइट से दूर रहने वाली अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर असल जिंदगी में अपनी खूबसूरती के लिए खूब तारीफें बंटोरती हैं। वेंडिग एनिवर्सरी पर अनिल कपूर ने सुनीता संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा था कि उनकी लव स्टोरी की कहानी के आगे सभी की लव स्टोरी और कोटेशन्स छोटे पड़ जाते हैं। जब तक उनके साथ सुनीत हैं। वह खुद को काफी सुरक्षित, खुश समझते हैं। अनिल ने पोस्ट में लिखा कि वह वादा करते हैं कि वह उनसे हमेशा बहुत प्यार करेंगे और वह इसकी हकदार भी हैं।

anil_2.jpg

बहुत खुश हैं सुनीता कपूर को पाकर अनिल

वहीं पोस्ट में अनिल ने सुनीता पर प्यार लुटाते हुए कहा कि उनका प्यार सुनीता के लिए ट्रेन के तीसरे डिब्बे में यात्रा से लेकर रिक्शा और काली पीली टैक्सियों से लेकर फर्स्ट क्लास बिजनेस फ्लाइट तक, दक्षिण के करैकुडी जैसे गांव के छोटे होटल से लेकर लेह लद्दाख में एक टेंट में रहने तकजैसे है। अनिल बतातें हैं कि उनहोंने यह सब अपने चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ किया।

यह भी पढ़ें- Anil Kapoor की शर्टलेस तस्वीरें देख यंगस्टर्स भी घबराए, बीच पर दिखाई दिया कूल लुक

अनिल बतातें हैं कि सुनीता से प्यार करने के लिए उनके पास कई वजह है। यहां तक उनके चेहरे पर जो मुस्कुान रहती हैं उसकी वजह भी यह है। सुनीता के साथ होने से उनका सफर काफी खूबसूरत हो गया। अनिल बतातें हैं कि वह सुनीता को अपने हमसफर के रूप में पाकर खुद को काफी धन्य महसूस करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता के हमशक्ल ने बयां की दर्दभरी कहानी, 3200 रुपये में कैसे चलाए परिवार का खर्च

su.jpg

सालों बाद भी लगती हैं यंग

आपको बता दें अनील कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 37 साल पूरे हो गए हैं। शादी के इतने साल भी सुनीता ने खुद को काफी फिट रखा हुआ है। अक्सर सुनीता जब भी पार्टी या शदियों में जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें तेजी से वायरल होती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments